44 की उम्र में 24 की लगती हैं श्वेता तिवारी, आपने भी फॉलो कर ली ऐसी डाइट प्लान तो 10 दिनों में पतली होगी कमर

Shweta Tiwari Fitness Tips

Shweta Tiwari Fitness Tips: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर खास चर्चाओं में रहती हैं। कसौटी जिंदगी की सीरियल से अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी 44 की हो गई हैं, लेकिन आज भी वह अपनी फिटनेस का उतना ही ध्यान रखती हैं जितना ही वह पहले रखा करती थीं। बता दें श्वेता तिवारी को इस उम्र में इतना फिट दिखने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। कई लोग ऐसे हैं जो उन्हें फॉलो करते हैं और उनसे उनसे फिटनेस टिप्स पूछते हैं। अगर आपको भी श्वेता की फिटनेस का सीक्रेट जानना है तो पढ़ें ये पूरी खबर।

क्या है श्वेता तिवारी का डाइट प्लान
बता दें कि श्वेता तिवारी अपनी डाइट में बहुत अधीक चीजें नहीं जोड़ती हैं। वह एक दम सिंपल सादा खाना खाना पसंद करती हैं। वह ज्यादा तले भुने, प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड से दूरियां बनाकर रखती हैं। श्वेता तिवारी अपने खाने में लेस ऑयल का इस्तेमाल करती हैं। बता दें कि श्वेता अपनी सुबह की शुरुआत गुनगुने पानी और नींबू पानी से करती हैं। इसके बाद वह ड्राई फ्रूट्स, जूस, ओट्स जैसी चीजें खाती हैं। खाना भी श्वेता टाइम पर खाना पसंद करती हैं। दोपहर में वह रोटी, सब्जी, दाल, सलाह, या फिर सूप, ग्रीन वैजी सैलेड आदी खा लेती हैं शाम को स्नैक्स लेती हैं और रात का खाना स्किप नहीं करती हैं। कई लोग अपनी डाइट में रात का खाना खाना ही स्पिक कर देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना है। आपको डिनर जरूर करना है, लेकिन एस समय पर। कोशिश करें कि सूरज ढलते पर ही आप डिनर कर लें। डिनर में आप सूप, दाल या मूंग दाल चीला आदि खा सकती हैं।

श्वेता तिवारी इस बात का रखती हैं खास ख्याल
बता दें कि श्वेता तिवारी अपने खाने में खासतौर पर फाइबर युक्त चीजें जोड़ती हैं। वह जूस की जगह फल खाती हैं और हरी सब्जियां भी खाना पसंद करती हैं। इससे आपको काफी आराम मिलता है। इससे आपका पेट भी भर जाता है और आपको हल्का भी महसूस होता है। बॉडी में फाइबर होने से बॉडी काफी एक्टिव भी रहती है। फाइबर पेट के डाइजेशन के लिए बहुत ही अच्छा होता है। रोजाना फाइबर का इस्तेमाल करने से आप काफी फ्रेश और एक्टिव नजर आते हैं।

गलती से भी ना भूलें ये चीज
खाना पीना तो हो गया चलिए अब बात करते हैं थोड़ी मेहनत की। जी हां, आपको बता दें कि श्वेता तिवारी जमकर वर्कआउट करती हैं। वह एक भी दिन वर्कआउट करना नहीं छोड़ती हैं। वह घर पर योग भी करती हैं साथ ही में वह जिम भी जाती हैं। श्वेता के जिम के वीडियो भी काफी वायरल हुए थे जहां वह जमकर पसीना बहाती नजर आ रही थीं। बिजी शेड्यूल होने के बाद भी श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस का ध्यान रखना नहीं भूलती हैं। शरीर के फिट रखने के साथ ही यह भी बहुत जरूरी है कि आपका मानसिक स्वास्थ्य भी फिट रहे। इसीलिए कहा जाता है 'स्वस्थ मन स्वस्थ तन' श्वेता अपनी थकान को मिटाने और मेंटल स्ट्रेस को कम करने के लिए वेकेशन पर भी जाना पसंद करती हैं। जी हां, अगर आप वेकेशन पर जाते हैं को आपकी मेंटल हेल्थ काफी अच्छी हो जाएगी।

श्वेता इस काम को भी करती हैं रोज
ज्यादा काम करने की वजह से और कम आराम करने की वजह से भी आप फैटी हो जाते हैं क्योंकि हमारे शरीर में से कुछ हार्मोंन्स ऐसे होते हैं जो शरीर पर गलत असर डालते हैं। इसलिए कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लें। कोशिश करें कि बुक भी पढ़ने की आदत बनाएं। और रोजाना परिवार के सभी सदस्यों के साथ समय बिताएं और बातें करें। इससे और मैंटली और फिजिकली काफी फिट और एक्टिव महसूस करेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X