2 शादियां टूटने के बाद अपने ही 'दामाद' पर आया इस 43 साल की एक्ट्रेस का दिल! बुरी तरह ट्रोल हुई 2 बच्चों की मां

कई बार सितारे एक दूसरे के साथ काम करते-करते प्यार में पड़ जाते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ एक्टर्स के यूं ही अफेयर के चर्चे होते रहते हैं। आज हम आपको टीवी की एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिनकी दो शादियां फेल हो गई। फिर अपने से बेहद कम उम्र के एक्टर के साथ उनकी लिंक-अप की खबरें आई।
दरअसल हम बात कर रहे हैं 43 साल की टीवी ऐक्ट्रेस श्वेता तिवारी की। बता दे कि इस उम्र में भी वह अपनी खूबसूरती के चलते लोगों के दिलों पर राज करती है। इतना ही नहीं वह अपनी बेटी पलक तिवारी को भी खूबसूरती और बोल्डनेस में कड़ी टक्कर देती हैं। लेकिन पिछले कुछ वक्त से वह अपने अफेयर की खबरों के चलते ट्रोल हो रही है।
वायरल हो रही तस्वीरों में श्वेता तिवारी को एक्टर वरुण कस्तूरिया के साथ बेहद ही करीब देखा जा रहा है। अब लोग उनकी इन तस्वीरों को देख अफेयर की अफवाहों को और भी ज्यादा गंभीरता से लेने लगे हैं और इसके चलते उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। लोगों पर ताने भी मार रहे हैं कि क्या वह अपने बेटे की उम्र के लड़के को डेट करने जा रही है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि वरुण कस्तूरिया ने फोटो को कैप्शन देते हुए हैशटैग के साथ मदर एंड सन भी लिखा था। इसके बावजूद श्वेता तिवारी को लोग खरी-खोटी सुना रहे हैं। दरअसल श्वेता तिवारी को 'अपराजिता' सीरियल में वरुण कस्तूरिया की सासू मां का किरदार निभाते हुए देखा गया था।
हालांकि इससे पहले भी श्वेता तिवारी का नाम कई सारे छोटे एक्टर्स के साथ में जोड़ा जा चुका है। इस लिस्ट में फहमान खान का भी नाम शामिल है। जो कि उम्र में श्वेता से 10 साल छोटे हैं। हालांकि आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही एक्टर ने श्वेता तिवारी के साथ अफेयर की खबरों को लेकर बात की और इसका खंडन किया।
इसी के अलावा श्वेता तिवारी का नाम विशाल आदित्य सिंह के साथ में भी जोड़ा गया था। एक्टर ने खुद बताया था कि वह कई बार श्वेता के साथ फ्लर्ट करते थे। हालांकि बेगूसराय शो में विशाल की मां का किरदार एक्ट्रेस निभा चुकी है। इतना ही नहीं श्वेता तिवारी का नाम एक्टर सुजन खान के साथ में भी जोड़ा गया था और बाद में एक्ट्रेस ने खुद इन खबरों को खारिज किया था।
अगर श्वेता तिवारी की निजी जिंदगी की बात करें तो 18 साल की उम्र में उन्होंने राजा चौधरी के साथ में शादी की। जिनसे उन्हें एक बेटी पलक भी है। 9 साल बाद दोनों का तलाक हो गया और पति पर उन्होंने मारपीट के आरोप लगाए थे। बाद में उन्होंने अभिनव कोहली के साथ 2013 में शादी की और 6 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। जिनसे उन्हें एक बेटा है और इसका नाम रेयांश कोहली है।


Click it and Unblock the Notifications




