18 साल की उम्र में रचाई शादी, दो बार हुआ तलाक, इस हसीना की खूबसूरती के आगे फेल है बेटी

Shweta tiwari

टीवी से लेकर फिल्मों तक श्वेता तिवारी ने अपना जादू बिखेरा है। 43 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस लाजवाब है और उनकी खूबसूरती से उनकी उम्र का पता लगाया ही नहीं जा सकता है। वह आज की युवा अभिनेत्रियों को टक्कर देने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में काफी कुछ झेला भी और काफी कुछ पाया भी। लेकिन उनका निजी जीवन काफी उथल-पुथल भरा रहा।

दरअसल,श्वेता तिवारी ने 12 साल की उम्र में फिल्मों और सीरियल में काम करना शुरू किया। हालांकि इससे पहले उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान बनाई। भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करते-करते श्वेता तिवारी और निर्देशक राजा चौधरी के बीच नजदीकियां बढ़ी। दोस्ती से शुरू होकर यह रिश्ता प्यार में तब्दील हो गया।

दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया और कुछ ही वक्त के बाद शादी रचा ली। श्वेता तिवारी शादी के समय पर सिर्फ 18 साल की थी। वहीं दूसरी तरफ उनके परिवार के लोग राजा चौधरी के साथ उनके रिश्ते को लेकर पूरी तरीके से खिलाफ हो गए थे। लेकिन एक्ट्रेस तो निर्देशक के प्यार में डूब चुकी थी और इसी के चलते परिवार के खिलाफ जाकर उन्होंने शादी रचाई।

श्वेता तिवारी और राजा चौधरी 9 साल तक शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली बने रहे। साल 2007 में दोनों में तकरार होना शुरू हुआ और रिश्ते में दरार आ गई। दोनों ने तलाक लेने का फैसला लिया और इस कपल की एक बेटी भी है। तलाक के बाद में श्वेता तिवारी ने अपनी बेटी पलक तिवारी की परवरिश अकेले की।

सालों तक श्वेता तिवारी सिंगल मदर रही और साल 2013 में उनकी जिंदगी में एक बार फिर से प्यार ने दस्तक दी। एक्ट्रेस ने अपने ही दोस्त अभिनव कोहली के साथ शादी की। लेकिन यह शादी भी ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाई। साल 2019 में अभिनव कोहली के साथ में भी तलाक हो गया। आज वह अपनी शर्तों पर जिंदगी की रही है। उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बहुत अच्छे से संभाला।

More from Filmibeat

Read more about: shweta tiwari
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X