इन हीरोइनों को नहीं मिला सच्चा प्यार, बदनसीबी ऐसी कि बार-बार टूटा घर, और अब...

शादी के बाद अक्सर कुछ लोग अपने जीवन साथी के साथ तालमेल नहीं बैठा पाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें कुछ समय बाद ही एक दूसरे से अलग होना पड़ता है. कुछ इसी तरह की मुसीबतें टीवी अभिनेत्री अपने जीवन में झेल चुकी है, और अब अकेले अपनी शर्तों पर जिंदगी जी रही है. तो चलिए आज हम आपको टीवी की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों से रूबरू कराते हैं ,जिन्होंने शादी के बाद तलाक जैसा दुख झेला है.
चाहत खन्ना
टीवी सितारों के लिए ऐसे शख्स से जुदा हो पाना काफी मुश्किल रहा होगा जिन से शादी करते वक्त जिंदगी भर साथ रहने की कसमें खाई थी. सबसे पहले बात करते हैं चाहत खन्ना की .चाहत खन्ना को पहली दफा बिजनेसमैन भरत नरसिघंम से प्यार हुआ था और अभिनेत्री ने साल 2006 में उसने शादी कर ली थी .पहली शादी टूटने के बाद उन्होंने फरहान मिर्जा नाम के शख्स में प्यार खोजने की कोशिश की. अभिनेत्री ने फरहान से 2013 में शादी की . यह शादी भी नहीं टिक पाई .चाहत दो बेटियों की मां है और अपनी शर्तों पर जिंदगी जी रही है.
चारू असोपा
टीवी अभिनेत्री चारू असोपा और उनके पति राजीव सेन के बीच जब खटपट थी, तब राजीव ने पत्नी की पहली शादी से पर्दा उठाया था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चारु ने पहले एक बिजनेसमैन को जीवनसाथी बनाया था. अभिनेता नीरज मालवीय से चारु की सगाई भी हुई थी, जो शादी में तब्दील होने से पहले ही टूट गई थी. 35 साल की बेटी जियाना के साथ अकेले जिंदगी गुजार रही है.
स्नेहा वाघ
35 साल की स्नेहा वाघ ने भी दो बार शादी की थी. उनके रिश्ते असफल रहे थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने पहली शादी आविष्कार दारव्हेकर से की थी. यह रिश्ता भी खराब होने के बाद उन्होंने अनुराग सोलंकी को जीवनसाथी बनाया, लेकिन उनकी दूसरी शादी भी ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाई. अब वह अकेले जिंदगी गुजार रही है.
श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी ने छोटी उम्र में राजा चौधरी के प्यार में पड़कर उनसे शादी की थी. इस रिश्ते से उनकी एक बेटी है जिसका नाम है पलक तिवारी. पहली शादी टूटने के बाद श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली को जीवनसाथी बनाया, जिनसे उनका एक बेटा है. 42 साल की श्वेता का अभिनव कोहली के साथ भी रिश्ता खराब मोड़ पर जाकर खत्म हुआ. अब वह तन्हा जीवन गुजार रही है.
प्रिया भतीजा
प्रिया भतीजा ने साल 2009 में जतिन वर्मा को जीवनसाथी बनाया था, पर 2 साल बाद ही उनके रिश्तो में दरार आ गई और वे अलग हो गए. 37 साल की प्रिया भतीजा ने जिंदगी में प्यार को दूसरा मौका दिया और साल 2017 में डीजे कंवलजीत सलूजा से शादी कर ली, लेकिन उनकी बदकिस्मती कि यह रिश्ता भी 2 साल तक ही टिक पाया.
दीपशिखा नागपाल
दीपशिखा नागपाल को दर्शकों ने कई फिल्मों और टीवी शोज में देखा होगा. उन्होंने पहली शादी 1997 में जीत उपेंद्र से की थी. जिनसे उनके दो बच्चे हैं. उनकी जिंदगी में फिर केशव अरोड़ा की एंट्री हुई. जिनसे उन्हें 2012 में शादी की. 4 साल बाद 2016 में इस रिश्ते का भी अंत हो गया. 45 साल की दीपशिखा अकेले अपनी शर्तों पर जिंदगी गुजार रही है.


Click it and Unblock the Notifications











