श्वेता बच्चन ने भाभी ऐश्वर्या संग झगड़ों की अफवाहों को दी हवा, इस चीज की ताकत का किया जिक्र

बच्चन परिवार को लेकर इन दोनों कथित तौर पर पारिवारिक झगड़ों की चर्चा हो रही है। कुछ खबरों के अनुसार यह दावा किया गया कि ऐश्वर्या राय बच्चन की अपने ससुराल के लोगों से बन नहीं रही है। इसीलिए उन्होंने अमिताभ बच्चन का घर छोड़कर अपनी मां के घर रहना शुरू कर दिया।
लेकिन अब हाल ही में 24 जनवरी 2024 को श्वेता बच्चन ने अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पावरफुल कोट शेयर कर दिया है। इसमें उन्होंने बताया कि कैसे शब्द किसी स्थिति को बिगाड़ भी देते हैं और बना भी देते हैं। उनके इस पोस्ट के जरिए परिवार में चल रहे झगड़े को हवा मिली और सभी को सरप्राइज कर दिया कि क्या वास्तव में ऐश्वर्या के साथ उनके कुछ मतभेद हैं।
श्वेता बच्चन ने जिस पोस्ट को दोबारा शेयर किया है उसमें लिखा हुआ था कि "शब्द घटनाएं होती हैं। उसी से चीज होती भी है और बदलता भी है। शब्द ही वक्त और श्रोता दोनों को बदल देते हैं। वह ऊर्जा को घटा भी देते हैं और बड़ा भी देते हैं। यहां तक कि वह समझ या भावना को भी घटने और बढ़ाने में सक्षम है।"
इसी दौरान अमिताभ बच्चन ने भी अपने एक्स यानी कि ट्विटर हैंडल पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने समय की शक्ति को लेकर जिक्र किया। हालांकि उन्होंने अपने इस ट्वीट के संदर्भ को स्पष्ट नहीं किया है। उन्होंने अपने ब्लॉग के जरिए यह भी साझा किया कि उन्हें काम के सिलसिले में देर हो रही है और इसके लिए उन्होंने अपने फैंस से माफी मांगी। उन्होंने बताया कि वह जल्दी ही खाली जगह को भर देंगे और कहा कि मुझे देर हो गई है। काम के लिए मुझे तुरंत बुलाया गया। इसीलिए मैं माफी मांगता हूं और मैं जल्दी ही खाली जगह को भरने का प्रयास करूंगा।
अगर हम अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंद के निजी जीवन के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने साल 1997 में उद्योगपति निखिल नंदा के साथ में शादी रचाई। उनके दो बच्चे भी हैं जिनका नाम नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा है। श्वेता बच्चन की सिर्फ 21 साल की उम्र में शादी हो गई थी। खान की शादी के कुछ साल बाद ही उन्होंने दिल्ली छोड़ दी और अपने माता-पिता के पास रहने के लिए मुंबई आ गई। हालांकि उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सवाल उठे। लेकिन बच्चन खानदान की प्रतिष्ठा बचाने के लिए उन्होंने अलग रहने का फैसला लिया और कभी तलाक नहीं लिया।


Click it and Unblock the Notifications
