जया बच्चन की इस आदत से परेशान हो गई थी बेटी श्वेता, बोलीं- इस एक काम से महकने लगता था पूरा घर

अमिताभ बच्चन की नाइट नव्या नवेली नंदा अपने पॉडकास्ट सीरीज व्हाट द हेल नव्या के दूसरे सीजन को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। बता दे कि इस पॉडकास्ट के दौरान श्वेता बच्चन नंदा और जया बच्चन ने शिरकत की। जहां पर एक एपिसोड में तीनों को अपनी स्क्रीन और हेयर केयर रूटीन को लेकर बात करते हुए देखा गया। एपिसोड के दौरान श्वेता बच्चन ने अपनी मां की एक आदत के बारे में बताया जो कि उनको बिल्कुल भी पसंद नहीं थी।
व्हाट द हेल नव्या सीजन 2 का एक नया प्रोमो रिलीज किया गया है। जिसमें एक तरफ तो श्वेता बच्चन अपना स्क्रीन के रूटीन शेयर करते हुए नजर आए तो दूसरी तरफ अपनी मां जया बच्चन के नुस्खे का मजाक भी उड़ाती देखी गई। तीनों ने सोने की आदत को लेकर भी बात की। वीडियो की शुरुआत में नव्या नवेली नंदा अपनी मां श्वेता से उनका स्किन केयर रूटीन पूछती नजर आती है।
जिस पर श्वेता बच्चन ने जवाब दिया कि पहले मैं अपना चेहरा धोती हूं। इसके बाद उसे टोन करती हूं और फिर विटामिन सी का सिरम भी लगाती हूं। श्वेता का जवाब सुनने के बाद में नव्या ने कहा कि बहुत ज्यादा है ये तो। बाद में तीनों बैलों को लेकर बात करती है। जया बच्चन, अपनी नाइट नव्या का मजाक उड़ाती नजर आती है। उन्होंने कहा कि यह क्या है बीच मांग निकालना। नव्या ने कहा यह मेरा स्टाइल है। बाद में फिर श्वेता, जया बच्चन का मजाक उड़ाने लगते हैं और कहती है की मम्मी सबसे ज्यादा खराब चीज तो वह थी जब आप अपने बालों में प्याज का रस लगाया करती थी। जया ने कहा कि हां मुझे पता है। श्वेता ने कहा कि मुझे बाहर वाले दरवाजे तक बदबू आया करती थी।
इस प्रोमो के दौरान तीनों को नींद पर बात करते हुए भी देखा गया। श्वेता ने कहा कि मैं तो बच्चे की तरह सो जाती हूं और वही नव्या ने कहा कि ऐसे बहुत कम दिन हुआ करते हैं जब मैं ठीक से सोई हूं। जया बच्चन ने नव्या के न सो पाने के कारण बताए। उन्होंने कहा कि आप बहुत ज्यादा सोचती हो और फिर श्वेता ने मजाक में कहा कि हमें नव्या को विपश्यना के लिए भेज देना चाहिए। नव्या ने कहा कि मैं नहीं जा रही।


Click it and Unblock the Notifications