..................... Shweta Bachchan revealed that she is very upset with this habit of Aishwarya. - Hindi Filmibeat

श्वेता बच्चन अपनी भाभी ऐश्वर्या की इस आदत से हैं परेशान, बोलीं- वो कभी भी पलटकर नहीं...

Shweta bachchan, abhishek bachchan, Aishwarya rai bachchan

ऐश्वर्या राय बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि बच्चन परिवार की इकलौती बहू भी हैं। जो कि अपनी ननद और अमिताभ बच्चन की लाडली श्वेता बच्चन से काफी अच्छा रिश्ता निभाती है। बता दे कि अक्सर कई सारी पार्टियों और फंक्शन में दोनों को साथ में देखा जाता है। लेकिन शायद ही बहुत कम लोग जानते होंगे कि श्वेता बच्चन को ऐश्वर्या की एक आदत से काफी नफरत है। इस बात का खुद श्वेता ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में खुलासा किया। इस समय वह शो में अभिषेक बच्चन के साथ में नजर आई थी।

श्वेता अपनी भाभी की इस आदत से हैं परेशान

जानकारी के लिए आपको बता दें कि शो के दौरान श्वेता बच्चन ने अपने परिवार और पर्सनल लाइफ को लेकर काफी कुछ बात की थी। लेकिन इसी बीच कारण ने उनसे पूछ लिया कि ऐश्वर्या की ऐसी कौन सी आदत है जो कि आपको अच्छी नहीं लगती है। इस पर श्वेता बच्चन जवाब देते हुए बोली कि "भाभी को कभी भी कॉल करो, अगर तब वह फोन ना उठा पाए तो वह पलट कर कॉल बैक कभी नहीं करती और मैं उनकी इस आदत से काफी परेशान हूं।" हालांकि बाद में उन्होंने ऐश्वर्या की तारीफ की। श्वेता बच्चन ने ऐश्वर्या को एक सेल्फ मेड और मजबूत महिला के साथ-साथ एक बेहतरीन मां का टैग भी दे दिया।

अभिषेक को नहीं पसंद ऐश्वर्या की पैकिंग स्किल्स

इसके बाद में अभिषेक बच्चन से यही सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि "मैं ऐश्वर्या से बहुत ज्यादा प्यार करता हूं... क्योंकि वह भी मुझसे काफी प्यार करती हैं... लेकिन अगर सच कहूं तो उसकी पैकिंग स्किल मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं... जो कोई सहन नहीं कर सकता है।"

अभिषेक और श्वेता का वर्क फ्रंट

अगर हम अभिषेक बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्हें अंगद बेदी और सैयामी खेर के साथ में फिल्म घूमर में हाल ही में देखा गया था। उनकी इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल तो नहीं दिखाया लेकिन इसके बावजूद एक्टर की एक्टिंग की खूब तारीफ की गई। इतना ही नहीं अगर हम अभिषेक की बहन यानी कि श्वेता बच्चन के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कम नहीं रखा और इसके बदले वह एक मॉडल रह चुकी है।

Read more about: shweta bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X