बच्चन परिवार की औरतों पर इस बात को लेकर है पाबंदी, बहू तो बहू बिग बी की बेटी भी है परेशान!

Shweta Bachchan, Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज अभिनेता है और उन्हें बिग बी के नाम से भी जाना जाता है। इतना ही नहीं वह अपने संस्कारों को लेकर भी काफी जाने जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि खुद अब अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा बच्चन ने अपनी ही बेटी नव्या नंदा के पॉडकास्ट 'व्हाट दा हेल नव्या सीजन 2' में अपने ही पिता को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा कर दिया है।

दरअसल, 49 साल की श्वेता नंदा बच्चन ने यहां पर खुलासा करते हुए बताया है कि अमिताभ बच्चन को इस बात से नफरत है कि उनके घर की औरतें छोटे बाल को कटवा देती है। नव्या ने अपनी मां की बातों पर इस बात से सहमति जताई थी और कहा था कि नाना को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं है। श्वेता बच्चन ने कहा कि "उन्हें इस बात से नफरत है। मैं जब भी अपने बाल कटवाती हूं तो वह ऐसा कहते हैं कि तुमने ऐसा क्यों किया?"

श्वेता बच्चन ने यह भी कहा कि उन्हें लंबे बाल बहुत पसंद है और हम में से कोई भी बाल कटवा लेता है तो उन्हें बिल्कुल भी यह पसंद नहीं। अमिताभ बच्चन की बेटी ने इस बात का खुलासा किया और बताया कि जया बच्चन अपने बालों को हमेशा मेंटेन रखने के लिए प्याज का रस लगाया करती हैं। नव्या ने साल 2022 में यूट्यूब पर अपना पॉडकास्ट शुरू किया था।

इतना ही नहीं अब इसका दूसरा सीजन भी आ चुका है और इसमें उनकी मां श्वेता और नानी जया बच्चन कई बार बच्चन परिवार का खुलासा करते हुए नजर आती है। अगर हम अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो 81 साल की उम्र में वह प्रभास की आने वाली फिल्म कल्कि 2898 एडी में नजर आने वाले हैं। इसी के अलावा उन्होंने कन्नड़ की फिल्म बटरफ्लाई में अपनी आवाज दी है। वह Vettaiyan फ़िल्म से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X