..................... Shweta Bachchan is upset with this habit of Aishwarya Rai, revealed in Koffee with Karan show - Hindi Filmibeat

'ऐश्वर्या मेरे फोन का जवाब नहीं देतीं', ननद श्वेता बच्चन ने बताई वो बात जिससे रिश्ते में आती है खटास

 Shweta Bachchan is upset with this habit of Aishwarya Rai

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का नाम आज भी लोगों के दिलों में बसता है। ससुराल में भी वह अपने ससुर अमिताभ बच्चन और सास जया बच्चन के साथ में काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। कई बार अपने इंटरव्यू में एक्ट्रेस को बच्चन फैमिली की खूब तारीफ करते हुए भी देखा गया है। खबरों के अनुसार एक्ट्रेस की खुद की ननद श्वेता बच्चन से इतनी अच्छी बॉन्डिंग नहीं है और दोनों साथ में काम देखे जाते हैं।

श्वेता ने ऐश्वर्या संग अपनी बॉन्डिंग पर की बात

दरअसल श्वेता बच्चन ने एक बार करण जौहर के शो कॉफी विद करण में अपनी भाभी ऐश्वर्या राय की कुछ आदतों के बारे में बताया जो कि उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं है। बता दें कि इस शो के दौरान श्वेता ने अपने भाई अभिषेक बच्चन के साथ में शिरकत की थी। जहां पर उन्होंने ऐश्वर्या की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताया था जिसे समझ पाना काफी ज्यादा मुश्किल है।

श्वेता बच्चन को पसंद नहीं ऐश्वर्या की ये आदत

करण जौहर के चैट शो के दौरान अपनी भाभी ऐश्वर्या के साथ में श्वेता ने अपनी बॉन्डिंग पर खुलकर बात की। श्वेता ने कहा था कि "ऐश्वर्या की सबसे खराब आदत यह भी है कि वह फोन और मैसेज का जवाब नहीं देती है। वह कभी भी मेरे फोन कॉल्स का जवाब नहीं देती। वह टाइम मैनेजमेंट में बहुत खराब है और इसी की वजह से सभी को देर हो जाती है।"

अभिषेक को पसंद नहीं ऐश्वर्या की ये आदत

इसके बाद में करण जौहर ने अभिषेक बच्चन से पूछा था कि उन्हें ऐश्वर्या की कौन सी आदत बिल्कुल भी पसंद नहीं है। जिस पर अभिषेक ने जवाब देते हुए कहा था कि "मैं तो ऐश्वर्या से प्यार करता हूं क्योंकि वह मुझसे बहुत ज्यादा प्यार करती है। लेकिन हां उनकी पैकिंग स्किल बहुत ज्यादा खराब है और कोई भी बर्दाश्त नहीं कर पाता है। इस बात को सुनकर करण भी हंसने लग गए थे।"

ऐश्वर्या इर श्वेता में हैं मनमुटाव

ऐश्वर्या राय और श्वेता बच्चन अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि ऐश्वर्या राय किसी इवेंट में अपने पति या फिर बेटी के साथ में तस्वीरें क्लिक करवाती हैं। तो वहीं दूसरी तरफ श्वेता बच्चन अपने पिता अमिताभ और मां जया बच्चन के साथ में पोज देती हुई नजर आती हैं। बॉलीवुड के गलियारों में दोनों के बीच का मन मुटाव किसी से भी चुप नहीं पाया है।

ट्रोल हुईं ऐश्वर्या

इतना ही नहीं हाल ही में पेरिस फैशन वीक में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिल गया था। दरअसल ऐश्वर्या के साथ में श्वेता की बेटी नव्या नवेली नंदा भी रैंप वॉक पर गई थी। इस दौरान नव्या का उत्साह बढ़ाने के लिए श्वेता के साथ में जया बच्चन भी पेरिस चली गई थी। जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर की। इतना ही नहीं इन तस्वीरों में ऐश्वर्या कहीं भी नजर नहीं आ रही थी और इसी के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया गया।

Read more about: shweta bachchan aishwarya rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X