..................... श्वेता बच्चन को पसंद नहीं ऐश्वर्या राय बच्चन की ये बुरी आदत? विवादों के बीच चर्चा में पुराना बयान! Shweta Bachchan does not like this habit of Aishwarya Rai Bachchan at all? Old statement in viral amid controversies! - Hindi Filmibeat

श्वेता बच्चन को पसंद नहीं ऐश्वर्या राय बच्चन की ये बुरी आदत? विवादों के बीच चर्चा में पुराना बयान!

shweta bachchan aishwarya rai bachchan

श्वेता बच्चन को ऐश्वर्या राय बच्चन की कौन सी आदत बिल्कुल नहीं पसंद है। दरअसल श्वेता बच्चन ने एक बार ऐश्वर्या राय को लेकर कुछ ऐसा खुलासा किया था जो कि हैरान करने वाला था।

हालांकि ये मामला काफी पुराना है लेकिन अभिषेक ऐश के विवादों की खबरों के दौरान फिर से वायरल हो रहा है। खबरें हैं कि ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है और बीच में दोनों की तलाक की खबरें काफी जोरों पर थीं।

इस वक्त खबर है कि एक थ्रोबैक इंटरव्यू के दौरान श्वेता बच्चन ने कहा था कि, ''मुझे ऐश्वर्या की एक आदत नहीं पसंद है कि वो मैसेज और कॉल का जवाब बहुत देर में देती हैं।'' इसके अलावा श्वेता ने कहा था, ''वो एक स्ट्रॉंग महिला हैं और काफी सफल है। उन्होने एक मां और एक्ट्रेस का किरदार काफी अच्छी तरह से निभाया है।'' बता दें कि ये थ्रोबैक बयान फिर से चर्चा में है।

तलाक को लेकर शुरु हुई खबरें

हाल ही में बच्चन परिवार को अंबानी फंक्शन में भी देखा गया था। जब से राधिका अनंत की शादी में बच्चन परिवार अलग और ऐश्वर्या अपनी बेटी को लेकर अलग आई थीं तभी से फैन्स को शक हो गया था कि दाल में कुछ तो काला है। वैसे तो बच्चन परिवार में अनबन कि खबरें आए दिनों आती रहती हैं, लेकिन इस बार अमिताभ, अभिषेक और जया बच्चन का ऐश्वर्या राय से कटा रहना फैन्स को बेहद खला। इसके बाद बातें हो रही थीं कि अब किसी भी पल कुछ भी हो सकता है।

तलाक वाला पोस्ट किया लाइक

ये शोर शराबा खत्म नहीं हुआ था कि एक बार फिर से अभिषेक बच्चन ने नई चिंगारी को हवा दे दी। उन्होने एक पोस्ट लाइक किया था जिसमें तलाक और रिश्तों की दूरियों का जिक्र किया गया था। हालांकि सच्चाई क्या है वो सीक्रेट है क्योंकि दोनों इस बारे में खुलकर बातें नहीं कर रहे हैं। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन अपने रिश्ते के साथ कैसे हैं किसी को नहीं पता है। हालांकि श्वेता बच्चन और जया बच्चन अक्सर साथ नजर आती रहती हैं लेकिन ऐश अपने परिवार का हिस्सा बनती नहीं दिखाई देती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X