पीरियड्स आने पर जया बच्चन को क्यों होती थी शर्मिंदगी? बोलीं- हमें झाड़ियों के पीछे जाकर...

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा अपने पॉडकास्ट व्हाट द हेल नव्या को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में रहती हैं. उन्होंने अपने इस पॉडकास्ट के दौरान अपनी नानी जया बच्चन और मां श्वेता बच्चन के साथ उनकी जिंदगी से जुड़े हुए कई सारे इंटरेस्टिंग मुद्दों पर सवाल किए. लेकिन अब नव्या के नए पॉडकास्ट का टॉपिक पीरियड्स रखा गया. जहां पर नव्या ने अपनी नानी और मां से उनके फर्स्ट पीरियड्स एक्सपीरियंस के बारे में पूछा.
श्वेता बच्चन ने शेयर किया पीरियड्स एक्सपीरियंस
बेटी नव्या के पॉडकास्ट के दौरान श्वेता बच्चन ने जवाब देते हुए अपना पीरियड्स एक्सपीरियंस भी शेयर किया और बताया कि उस समय बस ऐसा मन करने लगता है कि आप बेड पर ही लेटे रहो. साथ ही चॉकलेट, कार्ब्स खाते रहो. इतना ही नहीं अकेले रहने का मन करता है.
झाड़ियों में जाकर बदलने पड़ते थे कपड़े
लेकिन जब नव्या नवेली नंदा ने अपनी नानी जया बच्चन से उनके पीरियड्स एक्सपीरियंस के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के समय है मुझे पीरियड से आ गए थे. शूटिंग पर जाना हुआ करता था और उस वक्त कोई भी वैनिटी वैन भी नहीं हुआ करती थी. इसी वजह से आपको बस और झाड़ियों के पीछे जाकर कपड़े बदलने पड़ते थे. यह बहुत ही सादा अजीब सिचुएशन हुआ करती थी और बहुत शर्मिंदगी महसूस होती थी.
जया बच्चन ने सुनाई अपनी आपबीती
जया बच्चन ने इसी के आगे यह भी बताया कि उस समय सेनेटरी पैड को डस्टबिन में नहीं डाल सकते थे और हमें अपने साथ प्लास्टिक बैग भी ले जाना पड़ता था. उस में इस्तेमाल किए हुए सेनेटरी टॉवल रख दिया करते थे. जिससे कि घर जाते वक्त हम उसे फेंक दें. जया ने आगे यह भी बताया कि उस समय सेनेटरी पैड नहीं हुआ करते थे और सेनेटरी टॉवल यूज़ की जाती थी. जरा सोचो जब आपके पास में शूटिंग के वक्त चार से पांच सैनिटरी टॉवल होती थी तो आप बैठने की कल्पना भी नहीं कर सकते हो.
नव्या ने बताई पीरियड्स को लेकर लोगों की सोच
इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि इस पोडकास्ट के दौरान नव्या, श्वेता बच्चन और जया बच्चन ने पीरियड को लेकर लोगों की सोच के बारे में भी बताया. नव्या ने यह भी कहा कि लोग पीरियड्स कहने से झिझकते हैं. वह पीरियड्स को पी, चम्स कहा करते हैं. लेकिन अब लोग पीरियड्स कहने लगे हैं.
बच्चन परिवार की महिलाओं ने पीरियड्स पर की बात
नव्या के पोडकास्ट पर जया बच्चन और श्वेता बच्चन भी कई सारे मुद्दों पर खुलकर बात करती है. यहां तक कि उन्होंने आज के युथ को भी इंस्पायरर किया. नव्या नवेली नंदा का पॉडकास्ट इन दिनों फैंस के बीच में काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है. जिसमें बच्चन परिवार के सभी महिलाओं ने पीरियड से जैसे सीरियस मुद्दे पर बात की और अब इसकी वीडियोस भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.


Click it and Unblock the Notifications