सिग्नल पर मांगी भीख, जिंदगी खत्म करने की कोशिश.. ट्रांसजेंडर महिला ऐसे बनी मशहूर एक्ट्रेस!

सफल होने के लिए कई बार लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कई बार कुछ लोग इतना हैरान हो जाते हैं कि वो अपनी जिंदगी को ही खत्म करना चाहते है। ऐसी ही एक कहानी है बिहार की ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस शुभी शर्मा की।
एक्ट्रेस बनने से पहले वो काफी मुश्किलों में घिरी थी और खुद को खत्म करना चाहती थीं। गौरतलब है कि एक इंटरव्यू के दैरान शुभी ने अपनी जिंदगी को लेकर सारे राज खोल दिए हैं।
उनका कहना था कि उनके घरवाले चाहते थे कि उनके घर में बेटा पैदा हो और उनकी मां चाहती थीं कि बेटी पैदा हो। लेकिन जब वो पैदा हुई तो लोग हैरान थे। हालांकि मां बाप ने कभी उनको खुद से अलग नहीं महसूस करवाया।
जब पढ़ती थी और 11वीं क्लास में फेल हो गईं तो उनके माता पिता को काफी खरी खोटी सुनाई गई थी। वो दिन मेरे लिए काफी बुरा था और मेरे मन में आया कि मैं अपनी जान दे दूं और फांसी लगाकर आत्महत्या कर लूं।
शुभी कहती हैं कि, वो ऐसा नहीं कर पाईं और मुंबई आ गई। वो शुरु से ही एक्टर बनना चाहती थीं। मुंबई में काम पाना इतना आसान नहीं है। शुभी का कहना था कि उन्होने हार मान ली क्योंकि कोई जॉब नहीं मिल रही थी। इसके बाद उनको कुछ दोस्त मिले थे जो उनके ही तरह थे।
भीख मांगकर किया गुजारा
शुभी शर्मा ने बताया कि मुंबई में खाने पीने तक के पैसे नहीं थे और इस वजह से वो अपने ट्रांसजेंडर दोस्तों के साथ मिलकर भीख मांगती थी। वो कभी सिग्नल पर को कभी दुकानों में जाकर ऐसा करती थीं। इस दौरान कई ऐसे लोग थे जो कि बेज्जती भी कर देते थे। मैं रोती थी, काफी बुरा लगता था, इसी वजह से भीख मांगना बंद कर दिया।
कैसे मिला सीरियल में काम?
शुभी का कहना था कि, 'एक बार मेरे दोस्त ने सीरियल में काम करने को लेकर एक स्टेटस लगाया था। वो देखकर मैं चली गई और गुरु मां से मिली। मेरा पहला सीरियल रुबीना के साथ था। शक्ति सीरियल में काम करते ऐसा लगा में सिर्फ यही करना चाहती थी।' गौरतलब है कि ये सारी बातें उन्होने सिद्धार्थ कनन से बात करते हुए की हैं।


Click it and Unblock the Notifications