ALERT..अक्षय कुमार से रोमांस सुपरहिट..एक बार फिर धमाका करने आ गई एक्ट्रेस !
बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के लिए ये समय काफी अच्छा चल रहा है। उनकी पिछली फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा सुपरहिट रही और आज भी लगातार कलेक्शन किए जा रही है। अभी इस फिल्म का जश्न में वो डूबी होंगी कि उनकी एक और फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
जी हां..उनकी अगली फिल्म शुभ मंगल सावधान 1 सितंबर को रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म में उनके अपोज़िट हैं आयुष्मान खुराना। ये फिल्म अजय देवगन की बादशाहो के साथ क्लैश कर रही है यानी कि मुकाबला कड़ा है।
शुभ मंगल सावधान फिल्म में डबल मीनिंग सीन और डायलॉग की भरमार है। इस फिल्म में आयुष्मान और भूमि दोनों का ही किरदार शानदार लग रहा है..तो चलिए भूमि की कुछ शानदार तस्वीरों पर नज़र ही डाल ली जाए..


Click it and Unblock the Notifications











