इस सुपरस्टार की बेटी को लगी थी नशे की लत, 8 साल से नहीं पी शराब, अब 650 करोड़ी फ़िल्म का बनी हिस्सा

Shruti Haasan Addicted To Alcohol: हाल ही में प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म सालार रिलीज हो चुकी है। बता दे की फिल्म में साउथ अभिनेत्री श्रुति हासन को प्रभास के अपोजिट देखा जा रहा है। हालांकि श्रुति ने साउथ सिनेमा में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी बेहतरीन काम किया है। वह सुपरस्टार कमल हासन और सारिका की बड़ी बेटी है। इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी एक खास पहचान बनाई है। लेकिन एक इंटरव्यू में श्रुति ने बताया कि कैसे वह एक समय पर हमेशा नशे में रहा करती थी।
एक समय पर श्रुति रहती थी शराब के नशे में धुत
Untriggered With Aminjaz के साथ में श्रुति हासन ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि "वह आज के समय में बहुत सिंपल जिंदगी की रही है। 8 सालों से उन्होंने शराब से दूरी बनाई है। एक्ट्रेस ने कहा कि एक ऐसा समय था जब जिंदगी काफी अजीब हो गई थी। मैं हमेशा नशे में रहती थी और मुझे दोस्तों के साथ ड्रिंक करने की इच्छा हुआ करती थी, लेकिन फिर मैं खुद को बदला और अब मुझे इसका कोई पछतावा नहीं है।"
सादगी बड़ा जीवन जीती है श्रुति
श्रुति हासन ने इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि "कोई हैंगओवर नहीं होता है और सब कुछ शांत और अच्छा भी रहता है। ये जिंदगी का एक फेस हो सकता है और यह भी हो सकता है कि मैं अपने जीवन में ऐसे ही रहना पसंद करने लग जाऊं। यह बहुत ही ज्यादा अच्छी बात है। मैंने कभी भी ड्रग्स को हाथ नहीं लगाया है और एक समय पर शराब मेरी जिंदगी का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई थी।"
श्रुति शराब पीने वाले लोगों से रहती है दूर
श्रुति ने इंटरव्यू के दौरान बताती है कि वह हमेशा नशे में रहने लग गई थी। एक्ट्रेस ने बताया कि "बहुत ही मुश्किल होता है कि जब आप पार्टी में ऐसे लोगों के साथ में रहते हो जो कि लगातार पीते रहते हैं। लेकिन अब सब कुछ बदल चुका है।" श्रुति ने बताया कि अब वह ऐसे लोगों से दूर रहती है जो कि उनको शराब पीने के लिए उत्साहित किया करते हैं और लगातार पार्टियों में ले जाते हैं।
श्रुति हासन का करियर
इसी के अलावा अगर हम श्रुति हासन के करियर की बात करते हैं तो आपको बता दें कि हाल ही में उनकी फिल्म सालार रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके अपोजिट प्रभास को देखा गया है और आपको बता दें कि दर्शकों द्वारा फिल्म को काफी पसंद भी किया गया है। इसी के अलावा आपको बता दें कि श्रुति को बॉलीवुड की कई सारी और फिल्मों में भी देखा जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











