शादी की बात आते ही इस हसीना को बॉयफ्रेंड से मिला धोखा! खत्म किया 4 साल का रिश्ता

Shruti Haasan Santanu Hazarika Breakup: साउथ की मशहूर अभिनेत्री श्रुति हासन अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए काफी ज्यादा पॉपुलर है। लेकिन आपको बता दें कि इन दिनों श्रुति अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल खबर आ रही है कि लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका के साथ वह ब्रेकअप कर चुकी है।
दरअसल आपको बता दें कि श्रुति हासन और पिछले 4 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन अब खबर आ रही है कि दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है और अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि इनसाइडर की माने तो आपको बता दें कि एक महीने से दोनों अलग रह रहे हैं।
श्रुति हासन और उनके बॉयफ्रेंड शांतनु के 4 साल के रिश्ते के टूटने की वजह शादी को बताया जा रहा है। बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट की माने तो आपको बता दें कि श्रुति, शांतनु के साथ में शादी करना चाहती थी। लेकिन उनका बॉयफ्रेंड इसके लिए राजी नहीं था। अभिनेत्री इस रिश्ते को आगे बढ़ना चाहती थी और शांतनु को यह मंजूर नहीं था।
इसी के चलते श्रुति हासन और शांतनु के बीच में दूरियां बढ़ने लग गई और इस कपल को रिलाइज हुआ कि दोनों अपनी जिंदगी में अलग-अलग चीजें चाहते हैं। खबरों के अनुसार इसी के चलते इस रिश्ते को बेवजह बढ़ाने की जगह दोनों ने अलग होना सही समझा। अब दोनों की ब्रेकअप की खबरें आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल रही हैं।
कुछ वक्त पहले शांतनु हजारिका ने ब्रेकअप की खबरों पर भी रिएक्ट किया था और कहा था कि "मुझे माफ कर दो, लेकिन मैं इस पर कमेंट नहीं करना चाहता हूं।" शांतनु के इस गोलमाल जैसे जवाब ने हर किसी को शक के घेरे में डाल दिया है। हालांकि आपको बता दें कि पूरा सच तो यह कपल ही जानता है।


Click it and Unblock the Notifications











