दूरदर्शन की एंकर बनी थीं 'द्रौपदी', जानें अब कैसे काट रहीं हैं अपना जीवन

रामानंद सागर की रामायण से लेकर श्री कृष्णा सीरियल भी काफी ज्यादा पॉपुलर हो गया था। बता दे कि हर घर में इन सीरियल्स को बड़े चाव से देखा जाता था। श्री कृष्णा सीरियल को 80 के दशक में टेलीकास्ट किया गया था और आपको बता दें कि इसमें कलाकारों ने दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली थी। शो में अर्जुन से लेकर द्रौपदी और शकुनी मामा तक की भूमिका काफी ज्यादा लोगों को पसंद आई। लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे की सीरियल में द्रोपदी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दूरदर्शन की एक न्यूज़ एंकर भी रह चुकी है।
डॉक्टरी की पढ़ाई छोड़ बनी एक्ट्रेस
बता दे कि श्री कृष्णा सीरियल में द्रोपदी का किरदार फाल्गुनी पारिख ने निभाया था। इसी के अलावा बता दें कि वह गुजरात की रहने वाली है और वहीं से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। वह शुरू में एक्ट्रेस बनना नहीं चाहती थी और उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई की थी। लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और मंजूर था और वह एक्टिंग की दुनिया में आ गई थी।
दूरदर्शन पर बनी न्यूज़ एंकर
बता दे कि डॉक्टरी के पढ़ाई पूरी करने और डिग्री लेने के बाद में फाल्गुनी मुंबई आई। यहां पर उन्होंने दूरदर्शन में एंकरिंग की और न्यूज़ पढ़ा करती थी। कुछ खबरों के अनुसार फाल्गुनी एक बार एक प्रोग्राम में स्टेज पर एंकरिंग करने पहुंची और इसी दौरान कई बड़े प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स भी आए थे। जब रामानंद सागर की नजर फाल्गुनी पर पड़ी।
बिना ऑडिशन के मिला द्रोपदी का किरदार
इतना ही नहीं रामानंद सागर ने फाल्गुनी को ऑडिशन के बिना ही द्रोपदी का किरदार के लिए चुन लिया था। शो के लिए बस फाल्गुनी ने लुक टेस्ट दिया और उन्हें फाइनल कर दिया गया था। यहीं से फाल्गुनी का एक्टिंग करियर शुरू हुआ और बाद में उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया। जिसमें जय हनुमान, कानून और संस्कार लक्ष्मी जैसे सीरियल्स भी शुमार है। बहुत कम लोग जानते हैं कि फाल्गुनी अभी भी एक्टिंग दुनिया में काफी ज्यादा एक्टिव है और काम करती है।


Click it and Unblock the Notifications











