Vegetarian Celebs: चिकन- मटन तो दूर अंडे तक से भी तौबा करते हैं ये स्टार्स, हैरान करने वाली है पूरी लिस्ट

Vegetarian Celebs: आज के वक्त में चाहे कोई फिल्मी सितारा हो या फिर कोई आम आदमी उनके बीच में नॉनवेज खाने का ट्रेंड काफी ज्यादा चल गया है. लेकिन आपको बता दें कि कुछ सेलिब्रिटीज ऐसे भी है जो अभी भी नॉनवेज को हाथ तक नहीं लगाते हैं. तो चलिए आज हम कुछ ऐसे ही साउथ के स्टार्स की बात करने वाले हैं जोकि चिकन-मटन तो दूर अंडे तक को हाथ नहीं लगाते.
श्रेया सरन
श्रेया सरन साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में एक मानी जाती है और आपको बता दें कि उनका फिगर और बेहद ही खूबसूरत लुक्स फैंस को भी काफी पसंद आते हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी इस खूबसूरती का राज अंडा, मछली या फिर चिकन नहीं है क्योंकि वह पूरी तरीके से वेजिटेरियन है. एक्ट्रेस घर पर बना खाना काफी ज्यादा पसंद है.
हेमा मालिनी
हेमा मालिनी एक वक्त पर बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं उनमें से एक मानी जाती थी. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वह वेजिटेरियन है और पूरी तरीके से ऑर्गेनिक फल और हरी सब्जियों का सेवन करती हैं.
धनुष
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाने वाले धनुष भी पूरी तरीके से वेजिटेरियन है और उनके घर पर नॉनवेज नहीं बनता. साथ ही साथ वह घर पर बनाई खाना खाते हैं. इतना ही नहीं उनको साउथ इंडियन खाने में इडली और डोसा के साथ-साथ सांभर खाना काफी ज्यादा पसंद है.
तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया ने बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी से तहलका मचाया है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्हें पहले चिकन बिरयानी काफी ज्यादा पसंद थी. लेकिन कुछ वक्त पहले उन्होंने नॉनवेज खाना छोड़ दिया है और वेजिटेरियन बन गई है.
माधवन
माधवन अपने डैशिंग लुक्स की वजह से फैंस के दिलों पर छाए रहते हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वह बचपन से ही प्योर वेजीटेरियन है. इतना ही नहीं उनके घर पर एक किचन गार्डन भी है जिसमें वह घर में उगाई सब्जियों को ही खाते हैं. एक्टर लोगों से भी जानवर ना खाने की अपील भी किया करते हैं.


Click it and Unblock the Notifications











