Shreya Ghoshal को इस एक सॉन्ग को गाने में लगे थे 9 घंटे, खूब मशहूर हुआ था गाना

Shreya Ghosal Took Hours To Sing A Song: श्रेया घोषाल एक बेहद ही जबरदस्त सिंगर मानी जाती है और आपको बता दें कि उन्होंने कई सारी भाषाओं में काफी सारे गाने गाए हुए हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि श्रेया घोषाल को अपनी सुरीली आवाज के लिए कई सारे पुरस्कार भी मिल चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक गाने को गाने के लिए उन्हें 9 घंटे लग गए थे।
जी हां, सिंगिंग रियलिटी शो के दौरान श्रेया घोषाल ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि 'बाजीराव मस्तानी' फिल्म के गाने 'दीवानी मस्तानी' को गाने के लिए उनको 9 घंटे लगे थे। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह साफ तौर पर कहती हुई नजर आ रही है कि उनका यह गाना गाने में मुश्किल हुई थी और 9 घंटे लगे थे।
हालांकि बाद में इस वीडियो में श्रेया घोषाल ने 'दीवानी मस्तानी' गाने को गाकर भी सुनाया और बहुत ही खूबसूरती के साथ में सुनाया था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि श्रेया घोषाल ने अपने पूरे करियर में 3000 से ज्यादा गाने गाए हुए हैं और उसमें से कम से कम 1150 से ज्यादा हिंदी गाने शामिल है।
इतना ही नहीं बहुत कम लोग जानते हैं कि श्रेया घोषाल ने सिर्फ 4 साल की उम्र से संगीत सीखना शुरू कर दिया था और 6 साल की उम्र में शास्त्रीय संगीत की शिक्षा लेना शुरू कर दिया था। श्रेया घोषाल को इतनी सुरीली आवाज विरासत में उनकी मां से मिली क्योंकि उनकी मां शर्मिष्ठा घोषाल भी एक सिंगर है।


Click it and Unblock the Notifications











