..................... Shreya ghoshal net worth of 200 crores she is bollywood richest singer - Hindi Filmibeat

16 साल की इस बच्ची ने जब लगाया सुर, हिल गया था पूरा बॉलीवुड, अब बन चुकी है 200 करोड़ की मालकिन

shreya ghoshal

Shreya Ghoshal Net Worth: बॉलीवुड इंडस्ट्री में वैसे तो कई सारे सिंगर है और इस लिस्ट में नेहा कक्कड़ से लेकर सुनिधि चौहान तक का नाम शामिल है। लेकिन जब जब वर्सेटाइल सिंगर का जिक्र होता है तो सबसे पहला नाम जहन में श्रेया घोषाल का आता है। उन्होंने क्लासिकल से लेकर रोमांटिक तक काफी स्पेशल सॉन्ग गाए हुए हैं। आज के वक्त में वह बॉलीवुड की टॉप सिंगर बन चुकी है।

श्रेया घोषाल का जन्म 12 मार्च 1984 में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुआ। 4 साल की उम्र से ही उन्होंने संगीत सीखना शुरू किया और 6 साल की उम्र में क्लासिकल म्यूजिक सीख कर लंबे-लंबे सुर लगाने शुरू कर दिए। साल 1995 में 'ऑल इंडिया लाइट वोकल' म्यूजिक कंपटीशन का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद उन्हें फेमस सिंगिंग रियलिटी शो 'सारेगामापा' में देखा गया।

'सारेगामापा' रियलिटी शो के वक्त संजय लीला भंसाली की मां ने श्रेया घोषाल की आवाज को सुना और अपने बेटे को बताया। श्रेया की आवाज सुनते ही संजय लीला भंसाली ने यह तय कर लिया था कि वह अपनी फिल्मों में सिंगर को मौका जरूर देंगे। उसी वक्त वह 'देवदास' बनाने की तैयारी में थे। लेकिन श्रेया तब 16 साल की थी और उन्हें इस फिल्म में 'सिलसिला ये चाहत का' से लेकर 'डोला रे डोला' जैसे गाने गाए।

श्रेया घोषाल ने अपने इन शानदार गानों के चलते बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बनाई। उन्होंने हिंदी में ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली और मलयालम जैसी भाषाओं में भी गाने गाए हुए हैं। बता दें कि उन्होंने 5 फरवरी 2015 को बिजनेसमैन शिलादित्य मुखोपाध्याय के साथ में शादी रचाई। उनका एक बेटा है जिसका नाम देवियान है। अगर उनकी नेट वर्थ की बात की जाए तो आज के वक्त में वह 200 करोड़ की मालकिन है।

Read more about: shreya ghoshal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X