श्री कृष्णा शो के सुदामा का 30 साल में चेंज हुआ पूरा लुक, साईं बाबा का किरदार निभाकर बटोरी पॉपुलैरिटी

रामानंद सागर की रामायण के साथ उनका सीरियल श्री कृष्णा भी काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गया था. इस सीरियल को भी लॉकडाउन के दौरान प्रसारित किया गया था. बता दें कि दर्शकों द्वारा इस सीरियल को काफी ज्यादा प्यार मिला. इस शो में सर्वदमन डी बनर्जी के साथ में पिंकी पारीख, स्वप्निल जोशी, दामिनी शेट्टी और रेशमा मोदी के साथ-साथ और भी अन्य किरदारों ने योगदान दिया. लेकिन इसी के साथ में सुदामा का किरदार निभाने वाले मुकुल नाग भी काफी ज्यादा चर्चा में आए. आज हम उन्ही के बारे में जाने वाले हैं.
सुदामा का हुआ सालों बाद ट्रांसफॉरमेशन
रामानंद सागर द्वारा बनाया गया श्री कृष्णा सीरियल काफी ज्यादा पॉपुलर हो गया था और आपको बता दें कि इसमें सुदामा का किरदार निभाने वाले मुकुल नाग भी 61 साल के हो चुके हैं. बता दें कि जब रामानंद सागर ने मुकुल को सुदामा का किरदार ऑफर किया था तो उन्हें ऐसा लगा था कि वह इस किरदार को निभाने में असक्षम है. लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने यह किरदार निभाया और बहुत ही बखूबी इसको पेश किया.
अली बाबा शो में अ चुके हैं नज़र
मुकुल ने अलीबाबा: दास्तान ए काबुल में भी काफी अच्छा काम किया. सुदामा का किरदार निभाने वाले मुकुल ने तुनीषा शर्मा की मौत के बाद में कुछ तस्वीरों को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था. उन्होंने एक भावुक नोट लिखते हुए यह भी लिखा की "याद करूंगा जब मेरे सेट पर आते ही बोलती थी कि मेरे रक्षक. पर मुझे तुम्हारी रक्षा करने का मौका नहीं मिला. तुम जहां भी रहो भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे. मेरी प्यारी शहज़ादी तुनीषा."
साईं बाबा का रोल करके मिली फेम
मुकुल ने सुदामा के किरदार निभाने के बाद में अमिट किरदार निभाया था. बता दें कि उन्होंने शिर्डी के साईं बाबा का किरदार निभा कर काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल की थी. हालांकि अब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आते हैं. अगर उनके निजी जीवन की बात करें तो एक्टर ने इंदिरा मिश्रा के साथ में शादी रचाई और उनकी दो बेटियां हैं जिनका नाम पाखी और प्रियंवदा है.


Click it and Unblock the Notifications













