आखिर अब कहां है 'श्रीकृष्ण' की छोटी सी राधा, ऑडिशन में रामानंद सागर को नहीं कर पाई थी इंप्रेस

काफी साल पहले रामानंद सागर की दूरदर्शन पर श्री कृष्ण की एक सीरीज प्रसारित की गई थी. जिनके किरदार हर किसी के जहन में बस गए थे. इतना ही नहीं श्री कृष्ण का यह सीरियल काफी लोकप्रिय भी हो गया था. इस सीरियल में कृष्ण का किरदार निभाने वाले स्वप्निल और छोटी राधा का किरदार निभाने वाली श्वेता रस्तोगी ने हर किसी का दिल जीता. श्वेता रस्तोगी ने अपनी चुलबुली अदाओं से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था.
'श्री कृष्ण' की राधा ने जीता था हर किसी का दिल
लेकिन आज हम जाने वाले हैं कि वह छोटी सी श्री कृष्णा सीरियल में दिखने वाली राधा यानी कि श्वेता रस्तोगी अभी कहां पर है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि श्वेता रस्तोगी ने 4 साल की उम्र से ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी. जिसके बाद में उन्हें बड़े पर्दे पर भी चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में देखा गया. इतना ही नहीं 1993 में उन्हें रामानंद सागर की 'श्री कृष्ण' सीरियल में राधा का किरदार निभाने को मिला. लेकिन इससे पहले उन्होंने कई सारी फिल्मों में भी काम किया हुआ था.
श्वेता रस्तोगी ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में किया है काम
श्वेता रस्तोगी ने 1988 में खून भरी मांग फिल्म से अपने एक्टिंग करियर में डेब्यू कर लिया था. साथ ही साथ आपको बता दें कि इस फिल्म में रेखा की बेटी के रूप में उन्हें देखा गया था. साथ ही साथ आपको बता दें कि फिल्म किशन कन्हैया में उन्हें अनिल कपूर की बेटी के रूप में देखा गया था. बचपन से ही श्वेता रस्तोगी ने अपनी एक्टिंग की दुनिया में खास पहचान बना ली थी. चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में उन्होंने काफी अच्छी भूमिकाएं निभाई और हर किसी का दिल भी जीता.
'श्री कृष्ण' के ऑडिशन के दौरान एक्ट्रेस नहीं कर पाई रामानंद सागर को इंप्रेस
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उन्हें भले ही श्री कृष्ण सीरियल से काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई. लेकिन वह एक ऑडिशन के समय पर वह रामानंद सागर को अपनी एक्टिंग से कुछ खास इंप्रेस कर ही नहीं पाई थी. श्वेता रस्तोगी ऑडिशन के वक्त अपने डायलॉग ठीक से नहीं कर पाई. हालाकी रामानंद सागर ने एक्ट्रेस की खूबसूरती और सादगी को देखकर उन्हें एक मौका देने का फैसला किया. जिसके बाद श्वेता रस्तोगी ने भी बखूबी काम किया और लोकप्रियता हासिल की.
श्वेता ने अपने डांस से हासिल किया राधा का रोल
जब रामानंद सागर ने श्वेता रस्तोगी को एक मौका देते हुए कहा कि तुम्हें डांस दिखाना होगा. रामानंद सागर इस बात की पुष्टि करना चाहते थे कि श्वेता श्री कृष्ण के साथ में महारास कर पाएंगी या फिर नहीं. लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि श्वेता रस्तोगी एक क्लासिकल ट्रेंड डांसर भी हैं. इसी वजह से वह इस ऑडिशन में पास हो गई और उन्हें इस रोल के लिए सिलेक्ट कर लिया गया था.
श्वेता ने कई टीवी सीरियल्स में किया हुआ है काम
रामानंद सागर का यह 'श्री कृष्ण' सीरियल काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गया था और इतना ही नहीं है जब भी दर्शकों को श्वेता और स्वप्निल राधा कृष्ण के अवतार में नजर आते तो वह उनके पैर तक छूने के लिए आ जाते थे. लेकिन श्वेता रस्तोगी अपनी रियल लाइफ में काफी ज्यादा एक्टिव रहती है और काफी खूबसूरत भी है. साथ ही उन्होंने सिया के राम सीरियल में अहिल्या का किरदार निभाया और इतना ही नहीं कई सारे सीरियल्स में भी वह नजर आई.


Click it and Unblock the Notifications