जब श्रद्धा कपूर ने इस सुपरस्टार को किया था प्रपोज, एक्टर का रिएक्शन देख हसीना के उड़ गए थे होश

Shraddha Kapoor Varun Dhawan

Shraddha Kapoor Proposed Varun Dhawan: श्रद्धा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर और क्यूट अभिनेत्री मानी जाती है। बता दे कि हर कोई उनकी सादगी का दीवाना है। श्रद्धा कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा का विषय बनती नजर आती है। श्रद्धा कपूर की जोड़ी वरुण धवन के साथ में काफी पसंद की जाती थी।

श्रद्धा कपूर के फैंस को यह बात बहुत अच्छे से पता है कि वह वरुण धवन को एक समय पर काफी पसंद करती थी। यहां तक कि खबरों के अनुसार एक्टर को उन्होंने प्रपोज भी किया था। हालांकि वरुण धवन ने उनका ऑफर ठुकरा दिया था। इस बात का खुलासा खुद श्रद्धा कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया और पूरा किस्सा भी सुनाया था।

श्रद्धा कपूर ने बताया कि यह बात तब की है जब वह 8 साल की थी। वह वरुण के लिए पूरी तरीके से पागल थी। अभिनेत्री ने बताया कि वह और वरुण बचपन से ही बहुत अच्छे दोस्त हैं। वह दोनों ही बचपन से अपने पापा के साथ फिल्मों के आउटडोर शूट पर जाया करते थे। शुरू से ही वह वरुण को पसंद करती थी।

श्रद्धा कपूर ने यह भी बताया कि उन्होंने एक बार वरुण धवन को प्रपोज करने का सोचा और आई लव यू कह दिया। जब वरुण धवन ने इस बात को सुना तो वह बुरी तरीके से डर गए और उन्होंने 'नो' बोलकर वहां से भागना सही समझा। श्रद्धा इस पर बात करते हुए कहती है कि उस उम्र में इतना कुछ पता नहीं हुआ करता था।

अगर हम श्रद्धा कपूर की बात करें तो आज के वक्त में वह सिंगल लाइफ जी रही है और वरुण धवन, नताशा दलाल के साथ में शादी कर चुके हैं। अब जल्दी ही वरुण धवन पिता बनने वाले हैं। श्रद्धा कपूर का नाम भी कई सारे एक्टर्स के साथ में जोड़ा गया और उनका पहला बॉयफ्रेंड एक ज्वेलर का बेटा था।

श्रद्धा कपूर के पहले बॉयफ्रेंड का नाम वनराज जावेरी था। श्रद्धा कपूर ने वनराज को उस समय डेट किया था जब वह फिल्मों में नई-नई आई थी। जब वरुण धवन से इस किस को लेकर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें लगा कि श्रद्धा उनसे मजाक कर रही है और कोई गेम खेल रही है। हालांकि एक्टर ने बताया कि उन्हें भी एक वक्त पर एक्ट्रेस पर क्रश हुआ करता था।

Read more about: shraddha kapoor varun dhawan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X