श्रद्धा कपूर की 'बहन' का निभाया रोल, फिल्मों में नहीं चमकी किस्मत, पॉपुलैरिटी में निकली बॉलीवुड स्टार्स से आगे

Jannat Zubair Rahmani Career: काफी सारी हसीनाएं ऐसी है जिन्होंने बचपन में अपने करियर की शुरुआत की और आज के समय पर बॉलीवुड के बड़े-बड़े एक्टर्स को पापुलैरिटी में पीछे छोड़ देती है। आज हम आपको एक ऐसी ही टीवी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने श्रद्धा कपूर की बहन का किरदार निभाया। लेकिन फिल्मों में फ्लॉप साबित हुई। दरअसल हम बात कर रहे हैं जन्नत जुबैर की।
जन्नत जुबैर टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने सिर्फ 7 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन सिर्फ 9 साल की उम्र में वह स्टार बन गई थी और अब सिर्फ 22 साल की उम्र में शाहरुख खान से लेकर ऐश्वर्या राय को पापुलैरिटी में पीछे छोड़ देती है।
जन्नत जुबैर ने टीवी शो 'चांद के पार चलो' से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन 'फुलवा' सीरियल से वह स्टार बन गई। बाद में उन्हें 'भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप' से लेकर 'तू आशिकी' जैसे शोज में देखा गया। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया जिसमें 'आगाह: द वार्निंग' से लेकर 'लव का द एंड' भी शामिल हैं। 'लव का द एंड' में उन्होंने श्रद्धा कपूर की बहन का किरदार निभाया था।
जन्नत जुबैर को रानी मुखर्जी के साथ में 'हिचकी' फिल्म में भी देखा जा चुका है। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। अभी के समय पर एक्ट्रेस सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई है और इंस्टाग्राम पर उनके 49.6 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं। जबकि ऐश्वर्या राय के 14.2 और अमिताभ बच्चन के 37.5 मिलियन की फैन फॉलोइंग है।
इससे पता चलता है की जन्नत बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों को भी फैन फॉलोइंग में मात दे रही है। खबरों के अनुसार वह इंस्टाग्राम के एक पोस्ट के जरिए 1.5 लाख की कमाई कर लेती है। सिर्फ 22 साल की उम्र में उनकी नेटवर्थ 25 करोड़ की हो चुकी है। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां भी है और आलीशान घर भी है।
जानकारी के लिए आपको बता दें की जन्नत जुबेर इस समय रियलिटी कुकिंग शो लाफ्टर शेफस में नजर आ रही है। इस अशोक के जरिए वह काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई है। उनके साथ में इस शो में अली गोनी से लेकर राहुल वैद्य, कृष्णा अभिषेक, अंकिता लोखंडे, निया शर्मा और भारती सिंह भी नजर आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications











