Shraddha Kapoor ने सिर्फ 40 डॉलर के लिए कॉफ़ी शॉप में किया था काम, बोलीं- खाने के लिए...

Shraddha Kapoor First Salary

Shraddha Kapoor First Salary: श्रद्धा कपूर अभी के समय पर बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर एक्ट्रेस बन चुकी है और कुछ वक्त पहले राजकुमार राव के साथ फिल्म 'स्त्री 2' के चलते वह काफी लाइमलाइट में भी आई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। फिल्म के प्रमोशन के लिए वह टीवी शो 'आपका अपना जाकिर' में पहुंची थी।

श्रद्धा कपूर ने इस शो के दौरान अपनी पहली सैलरी को लेकर भी बात की। मालूम हो कि जाकिर खान ने बातचीत के दौरान एक्ट्रेस से उनकी पहली सैलरी पूछी थी। श्रद्धा कपूर ने इस पर बताया कि "मेरे माता-पिता ने मुझे अमेरिका भेजा पढ़ने के लिए। लेकिन लड़की बिगड़ ना जाए इसीलिए उन्होंने मुझे पॉकेट मनी पर रखा और कहा कि अगर तुम्हें और पैसे चाहिए तो तुम वहां पर कोई काम ढूंढ लो।"

श्रद्धा कपूर ने आगे बताया कि "हमेशा से जो मेरे पिता है उनकी जर्नी बहुत कमाल की रही है। तो उन्होंने मुझे कहा कि वहां पर तुम कोई जॉब कर लो। तो मैं वहां पर एक कॉफी शॉप में अप्लाई किया और मुझे जॉब मिल भी गई थी। जिसके लिए मुझे $40 मिले थे। यह मेरी पहली सैलरी थी और यह मैंने खाने में खर्च कर दिए।"

अब श्रद्धा कपूर के इस वीडियो पर लगातार लोग कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "खाने में खर्च कर दिए यह बहुत पर्सनल हो गया।" एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "श्रद्धा बहुत ज्यादा ईमानदार है।" एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "श्रद्धा बहुत ज्यादा डाउन टू अर्थ है और एक्ट्रेस कम दोस्त ज्यादा लगती है।"

More from Filmibeat

Read more about: shraddha kapoor stree 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X