जब पहली फ़िल्म फ्लॉप होते ही इस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा था काम, बोलीं- मेरे पिता ने भी सपोर्ट...

Shraddha Kapoor

Shraddha Kapoor Struggle Story: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी हसीनाएं होती हैं जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई। कई बार दो-तीन फिल्में करने के बावजूद भी एक्ट्रेस इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह नहीं बन पाती है और पॉपुलर भी नहीं होती है। आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे। की पहली ही फिल्म फ्लॉप होते ही उन्हें लोग काम देने से मना कर रहे थे। दरअसल हम बात कर रहे हैं श्रद्धा कपूर की।

श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस बन चुकी है और आपको बता दें कि 'स्त्री 2' की सक्सेस को भी एंजॉय कर रही है। वैसे तो असल पहचान उनको फिल्म 'आशिकी 2' से मिली थी। हालांकि आपको बता दें कि 'स्त्री 2' फिल्म के रिलीज हो जाने के बाद में उनकी पापुलैरिटी में और भी रफ्तार आ गई।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर ने साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'तीन पत्ती' से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि यह फिल्म बुरी तरीके से फ्लॉप साबित हुई और जब उनकी पहली ही फिल्म असफल रही तो लोग उनको अपनी फिल्मों में कास्ट करने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे।

श्रद्धा कपूर ने जीक्यू इंडिया के साथ इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि आशिक 2 फिल्म मिलने से पहले उनको लोगों को कास्ट करने के लिए मनाना बहुत ही ज्यादा मुश्किल था। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि पहली फिल्म फ्लॉप हो जाने पर उन्हें धक्का लगा था। 'आशिकी 2' फिल्म की सफलता से पहले और बाद में भी उनको कठिन वक्त का सामना करना पड़ा

श्रद्धा ने इस पर बात करते हुए कहा कि "इंडस्ट्री से होने के बावजूद भी मेरे पिता शक्ति कपूर ने मुझे काम दिलाने के लिए किसी से भी कोई भी सिफारिश नहीं लगे। वह हमेशा से इंडिविजुअल्स को सपोर्ट करते आए हैं। मेरे पिता ने मुझे कहा कि मैंने इसको अपने दम पर बनाया और तुम्हें भी ऐसा ही करना होगा।"

अभिनेत्री ने आगे बताया कि "उन्होंने मुझे कहा कि अपनी लड़ाई का सामना करो और मुझ पर भरोसा भी मत रखो। मेरे पिता के इस बर्ताव से मुझे पर्सनल लेवल पर रिजेक्शन और फैलियर का अनुभव हुआ। जब तक आशिक नहीं बनी थी तब तक लोगों को मुझे कास्ट करने के लिए काफी ज्यादा मनाना पड़ा था।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि श्रद्धा की पहली फिल्म तीन पट्टी में उनके साथ में अमिताभ बच्चन, आर माधवन, राइमा सेन और बेन किंग्सले भी थे। इस फिल्म को लीना यादव द्वारा निर्देशित किया गया था और आपको बता दें कि यह फिल्म बुरी तरीके से फ्लॉप भी हुई। अब जल्दी ही एक्ट्रेस 'नागिन' फिल्म में नज़र आएंगी।

Read more about: shraddha kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X