Shraddha kapoor Birthday:कई फिल्में ठुकराने के बाद भी श्रद्धा आज है सुपरहिट फिल्मों की मालकिन

Shraddha kapoor Birthday:आज बॉलीवुड एक्ट्रेस और शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर अपना 36 वां जन्मदिन मना रही हैं। श्रद्धा हर बार की तरह इस बार भी अपने घर काम से छुट्टी लेकर आ गई हैं क्योंकि वह हमेशा ही अपने परिवार के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट करती हैं। बैसे फिलहाल श्रद्धा अपनी नई फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं, इसमें श्रद्धा के साथ रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं।
आज हम आपको श्रद्धा के बारें में बताएंगे कि कई बड़ी फिल्मों को ठुकराने के बाद भी आज श्रद्धा सुपरहिट फिल्मों की मलकिन कैसे बनी। कैसे श्रद्धा ने फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। गौरलतब है कि, श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में कम समय में ही अपनी खास पहचान बनाई है। इसके अलावा श्रद्धा एक अच्छी गायिका भी हैं।
कई धमाकेदार मूवीज में एक्टिंग से फैंस के दिल में जगह बनाने वाली श्रद्धा को डांस और सिंगिंग का भी शौक है। उनके अब तक के करियर में 'आशिकी 2', 'एक विलेन', 'एबीसीडी 2' और 'हॉफ गर्लफ्रेंड' जैसी हिट फिल्में की हैं। इसके अलावा भी एक्ट्रेस ने अपने करियर के दौरान एक से बड़ी एक हिट फिल्में और की है।
सूत्रों की मानें तो श्रद्धा कपूर काफी साधारण और सुलझी हुई व्यक्ति हैं, उन्होंने कभी भी काम को खुद से बड़कर नही रखा इसीलिए उन्होंने कई सारी बड़ी फिल्में भी ठुकरा दी, जब उनको करने का श्रद्धा का दिल नहीं था तो। इसमें एक फिल्म सलमान खान भी है, जब श्रद्धा की उम्र 16 साल थी, तब सलमान खान ने उन्हें अपनी फिल्म 'लकी नो टाइम फॉर लव' का ऑफर दिया था लेकिन श्रद्धा ने इसे रिजेक्ट कर दिया था।
वहीं अगर सूत्रों की मानें तो, निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के लिए आलिया भट्ट से पहले अदाकारा श्रद्धा कपूर को अप्रोच किया गया था। मगर अदाकारा ने ये ऑफर उस वक्त ठुकरा दिया था। साइना फिल्म, परीणिति चोपड़ा से पहले अदाकारा श्रद्धा कपूर ही इस फिल्म का हिस्सा थीं। उनका फर्स्ट लुक तक जारी हो चुका था। मगर बाद में अदाकारा ने इस फिल्म से पल्ला झाड़ लिया था। इसके अलावा निर्देशक लव रंजन अपनी फिल्म रामायण में अदाकारा श्रद्धा कपूर को सीता के किरदार में कास्ट करना चाहते थे। हालांकि अदाकारा ने इसके लिए मना कर दिया था।
तो इस तरह के श्रद्धा कपूर ने कई सारी बड़ी फिल्में तो ठुकरा दी परंतु फैंस के दिलों में खास जगह बना ली अपनी कुछ ही फिल्मों के जारिए से। श्रद्धा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अब तक 'हैदर', 'बागी', 'स्त्नी', 'साहो' और 'छिछोरे' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications

