..................... Shraddha Kapoor Birthday: Do you know that Shraddha has dated these superstars??? - Hindi Filmibeat

Shraddha Kapoor Birthday: क्या आपको पता है कि इन सुपरस्टार को डेट कर चुकी हैं श्रद्धा???

Shraddha Kapoor Birthday

Shraddha Kapoor Birthday: बॉलीवुज एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपना 36 वां जन्मदिन मना रही हैं, ऐसे में हर तरफ उनके फैंस और उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले उनको पहले से ही बधाई दे रहे हैं। जाहिर है कि श्रद्धा हर साल की तरह इस बार भी काम से घर वापस आ गई है अपने परिवार वालों के साथ जन्मदिन मनाने के लिए।

आज जन्मदिन विशेष में हम आपको बताएंगे कि शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर बॉलीवुड में किन किन एक्टर को डेट कर चुकी है, किस किस के साथ अभिनेत्री का नाम जुड़ चुका है। लेकिन अभी तक किसी के साथ भी श्रद्धा ने अपना रिश्ता ऑफिशियल नही किया है।

बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले श्रद्धा का नाम वनराद जावेरी के साथ जुड़ चुका है। वनराज जावेरी और श्रद्धा कपूर एक-दूसरे के बचपन के दोस्त हैं। दोनों का प्यार खूब परवान चढ़ा और इन्होंने लगभग पांच सालों तक एक- दूसरे को डेट किया। बाद में दोनों अलग हो गए क्योंकि अभिनेत्री इंडिया से बाहर अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए चली गई थी।

इसके बाद श्रद्धा कपूर का नाम उनके को एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ जुड़ा था। श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने फिल्म 'आशिकी 2' में पहली बार साथ काम किया था। फिल्म में श्रद्धा और आदित्य की स्ट्रॉन्ग केमिस्ट्री की दर्शकों ने खूब तारीफें की थीं। इनका रिश्ता भी 5 साल तक चला था। दोनों ने फिल्म 'ओके जानू' में भी काम किया था, लेकिन इस प्यारे कपल ने ब्रेकअप क्यों किया इस बात का पता आज तक नहीं चल पाया।

इसके बाद अभिनेत्री का नाम सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर मीडिया में साथ में घूमते- फिरते नजर आते हैं। हालांकि, बीच में इनके ब्रेकअप की भी खबरें आई थीं लेकिन इस रिश्ते को लेकर भी अभी तक कोई भी पक्की खबर नहीं है कि दोनों साथ में हैं या अलग हो गए हैं।

गौरतलब है कि श्रद्धा कपूर को बॉलीवुड में अपनी दूसरी फिल्म आशिकी 2 से काफी पहचान मिली थी, फिल्म काफी हिट रही थी। इसके बाद एक के बाद सुपरहिट फिल्में देकर श्रद्धा कपूर ने अपनी खास जगह इंडस्ट्री में बना ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X