अमिताभ नहीं... इस एक्टर ने ली थी 'शोले' में सबसे मोटी फीस! जया बच्चन को मिले इतने कम पैसे

Sholay Starcast fees: 'शोले' हिंदी सिनेमा की ऐसी क्लासिक फिल्म है, जो भले ही 50 साल पहले रिलीज हुई लेकिन लोग आज भी उसे उतना ही पसंद करते हैं। इसके यादगार कैरेक्टर और डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर हैं। लेकिन एक दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में किस एक्टर को सबसे ज्यादा फीस मिली थी और इसका जवाब आपको हैरान कर सकता है।
धर्मेंद्र थे सबसे ज्यादा फीस पाने वाले एक्टर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'शोले' में सबसे ज्यादा फीस धर्मेंद्र को दी गई थी। उन्होंने फिल्म में वीरू का रोल किया था और इसके लिए उन्हें लगभग 1.5 लाख रुपये मिले थे। यह रकम उस दौर के हिसाब से काफी बड़ी मानी जाती थी।
संजीव कुमार की फीस
ठाकुर बलदेव सिंह का दमदार किरदार निभाने वाले संजीव कुमार को फिल्म के लिए करीब 1.25 लाख रुपये मिले थे।
अमिताभ बच्चन ने कितने कमाए?
फिल्म में जय बने अमिताभ बच्चन को उनकी भूमिका के लिए 1 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। जबकि लोग सोचते थे कि शायद वे सबसे ज्यादा फीस पाने वाले होंगे, लेकिन ऐसा नहीं था।
गब्बर सिंह का किरदार निभाने वाले अमजद खान
गब्बर सिंह जैसा आइकॉनिक रोल निभाने वाले अमजद खान को फिल्म के लिए 50 हजार रुपये मिले थे। उनकी विलेन वाली एक्टिंग ने फिल्म को और भी यादगार बना दिया।
हेमा मालिनी की कमाई
बसंती का मशहूर रोल करने वाली हेमा मालिनी को 'शोले' में अपने काम के लिए 75 हजार रुपये की पेमेंट की गई थी।
सबसे कम फीस किसे मिली?
मुख्य कलाकारों में सबसे कम फीस जया बच्चन को दी गई थी। उन्होंने राधा का किरदार निभाया था और इसके लिए उन्हें 35 हजार रुपये मिले थे।


Click it and Unblock the Notifications











