'इतना सन्नाटा क्यों है भाई...' से फेमस हुए शोले के रहीम चाचा को फीस में मिले थे सिर्फ इतने हज़ार रुपए

raheem chacha Sholay

साल 1975 में रिलीज हुई मल्टी स्टारर फिल्म शोले आज भी दर्शकों के बीच में काफी फेमस है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन से लेकर धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, जया बच्चन, संजीव कुमार और अमजद खान जैसे सितारे नजर आए थे। लेकिन लीड किरदारों के साथ-साथ कुछ ऐसे सपोर्टिंग एक्टर्स भी थे जिन्होंने पर्दे पर थोड़ी देर के स्पेस में ही दर्शकों का दिल जीत लिया था।

शोले फिल्म में कालिया का किरदार वीजू खोट ने निभाया। रहीम चाचा का किरदार ए के हंगल ने निभाया था और सांबा का किरदार मैक मोहन ने निभाया। बता दे कि उनके एक-एक डायलॉग ने पूरे बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इसी फिल्म में रहीम चाचा के डायलॉग इतना सन्नाटा क्यों है भाई को भी काफी पसंद किया गया। जिसको एके हंगल ने पर्दे पर काफी अच्छे तरीके से निभाया।

लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं की शोले फिल्म में रहीम चाचा का किरदार निभाने वाले ए के हंगल को सिर्फ ₹8000 दिए गए थे, जो की सांबा का किरदार निभाने वाले मैक मोहन से भी काफी कम थे। मैक मोहन को ₹12000 फीस के तौर पर दिए गए थे। बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि एके हंगल एक फ्रीडम फाइटर भी थे। 1936 से लेकर 1965 तक उन्होंने थिएटर में काम किया। इसके बाद 1965 में फिल्मी करियर की शुरुआत की और 2005 तक फिल्मों में एक्टिव रहे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ए के हंगल ने छोटे पर्दे पर भी काम किया था। 1980 से लेकर 2012 तक उन्होंने टीवी पर काम किया और फिर 26 अगस्त 2012 को 98 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। एके हंगल आज भी अपने बेहतरीन अभिनय के चलते दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: raheem chacha sholay
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X