14 साल की जो लड़की कहती थी भैया, उसी के बन गए सैंया, गांव के एक शख्स ने बना दिया बॉलीवुड स्टार, पहचाना?

Amjad Khan, Sholay

तस्वीर में मासूम सा नजर आने वाला यह बच्चा एक समय पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में छा गया था। कई सारी फिल्मों में पॉजिटिव तो कभी निगेटिव किरदार निभा का दर्शकों के दिलों पर राज किया। साल 1975 में रिलीज हुई एक फिल्म में इनका निभाया हुआ रोल और फिल्म बोला गया डायलॉग दोनों ही इतने ज्यादा फेमस हो गए कि आज तक कोई भी भूल नहीं पाया है।

एक डायलॉग ने एक्टर को कर दिया था फेमस

दरअसल इनका डायलॉग था कि "यहां से 50-50 कोस दूर भी जब कोई बच्चा रोता है, तो मां कहती है- बेटा सो जा नहीं तो गब्बर आ जाएगा।" अब तो आपको पता चल ही गया होगा की तस्वीर में नजर आ रहा है यह मासूम बच्चा बॉलीवुड का सबसे खतरनाक विलेन कहे जाने वाला अमजद खान है। अमजद खान ने जब शोले फिल्म में डायलॉग बोला तो हर एक दशक की रूह कांप गई थी।

गब्बर के किरदार में नज़र आए थे एक्टर

फिल्म शोले में निभाया हुआ गब्बर का किरदार उनके इतना ज्यादा फेमस हो गया की रियल लाइफ में भी बहुत सारे लोग अमजद खान को गब्बर समझने लगे। लेकिन क्या आपको पता है कि गब्बर बनाकर जिस अंदाज में एक्टर ने यह डायलॉग बोला था उसकी प्रेरणा उनको कहां से मिली थी। दरअसल एक्टर का फिल्म डायलॉग डिलीवरी का जो भी अंदाज था वह बहुत ही शानदार नजर आया। लेकिन आपको इस बात को जानकर हैरानी होगी कि उन्हें ना तो डायरेक्टर ने और ना ही किसी और स्क्रिप्ट राइटर ने उन्हें इस अंदाज में डायलॉग बोलने के लिए कहा था।

शोले में अमजद खान का अंदाज़ दर्शकों को आया था बेहद पसंद

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमजद खान के गांव में एक शख्स हुआ करता था जिसके बाद करने का तरीका बहुत अलग था। एक्टर इस शख्स के अंदाज से बहुत ज्यादा प्रभावित हो गए थे। इसी वजह से जब उन्हें गब्बर का किरदार मिला तो उन्होंने इसी अंदाज में डायलॉग बोला और फिल्म के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने भी उनकी खूब तारीफ कर डाली थी। जब फिल्म रिलीज हुई तो गब्बर का अंदाज भी शोले के साथ में काफी ज्यादा हिट हो गया।

अमजद ने शैला से किया प्यार का इज़हार

अगर हम अमजद खान के निजी जीवन की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने शैला खान के साथ में निकाह किया था। दोनों का उम्र का काफी ज्यादा फासला था। बता दे की एक वक्त हुआ करता था जब शैला, अमजद खान को भैया कहकर बुलाती थी। लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब अमजद खान ने शैला से अपने दिल का हाल बयां कर दिया। उन्होंने इजहार करते हुए कहा कि मुझे भैया मत बोला करो। इसके बाद अमजद खान ने शैला को कहा कि "तुम जल्दी से बड़ी हो जाओ और फिर मैं तुमसे शादी कर लूंगा।"

ये एक्ट्रेस अमजद खान से करती थी बेइंतेहा प्यार

अमजद खान से एक एक्ट्रेस को बेइंतहा प्यार हो गया था। दरअसल यह अभिनेत्री राजा हिंदुस्तानी के गाने परदेसी परदेसी में बंजारन के किरदार में नजर आई कल्पना अय्यर थी। वह अपने समय की मशहूर अभिनेत्री हुआ करती थी। कल्पना तो अमजद खान से बेइंतेहा प्यार करती थी और उन्होंने अभिनेता का जीवन भर इंतजार किया और कभी शादी नहीं की। जब अमजद खान की मौत हो गई थी उसके बावजूद उन्होंने कभी शादी नहीं रचाई।

More from Filmibeat

Read more about: amjad khan sholay
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X