सेट पर चाय ना मिलने पर शोले के गब्बर का फूटा था गुस्सा, शूटिंग सेट पर बांध दी थी दो भैंसे

 Amjad Khan Did Not Get Tea On Shooting Set

हिंदी सिनेमा के अंदर ऐसे कई सारे खलनायक रहे हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से हर किसी को इंप्रेस किया और हीरो तक पर वह भारी पड़ गए. इन खलनायकों में एक नाम शोले के गब्बर का भी लिया जाता है. लेकिन आज हम आपको उन्हीं से जुड़ा हुआ एक बेहद ही दिलचस्प के साथ सुनने वाले हैं. दरअसल हम बात कर रहे हैं शोले फिल्म में गब्बर का किरदार निभाने वाले अमजद खान की.

अमजद खान को आज भी लोग बुलाते हैं गब्बर

बता दे की अमजद खान अपने इस किरदार को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गए थे और दर्शकों के दिलों में भी उनकी एक खास जगह बन गई थी. हालांकि वह अब हमारे बीच नहीं रहे हैं लेकिन इसके बावजूद आज भी लोग उन्हें गब्बर के नाम से ही जानते हैं. लेकिन आज हम आपको गब्बर से जुड़ा हुआ एक बेहद ही फनी किस्सा सुनाने वाले हैं.

चाय नहीं मिली तो सेट पर गुस्से में तिलमिला गए थे अमजद खान

यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि पर्दे पर खलनायक का रोल निभाने वाले अमजद खान रियल लाइफ में बहुत ही मजाकिया किस्म के इंसान थे. जो कि सेट पर कई बार मस्ती मजाक करते रहा करते थे. लेकिन एक बार एक्टर को सेट पर चाय नहीं मिली तो वह गुस्से में तिलमिला गए. ऐसा इसीलिए क्योंकि अमजद खान को चाय बहुत पसंद थी. लेकिन एक दिन सेट पर उनको चाय मिली नहीं और वह काफी ज्यादा परेशान हो गए. यह उस समय की बात है जब वह पृथ्वी थिएटर में एक प्ले की रिहर्सल कर रहे थे.

चाय ना मिलने की वजह जान रह गए थे हैरान

लेकिन बाद में जब अमजद खान ने उनको चाय नहीं मिलने की वजह पूछी तो उनसे कहा गया कि दूध खत्म हो गया था. इस बात को सुनते ही एक्टर काफी ज्यादा हैरान हो गए थे. अमजद खान ने अगले ही दिन सेट पर एक नहीं बल्कि दो भैंस लाकर बांध दी और जो भी शख्स चाय बना था उसको कह दिया कि अब चाय बनती रहनी चाहिए. सेट पर मौजूद लोग उनके इस कदम को लेकर काफी ज्यादा हैरान हो गए थे.

अमजद खान के हैं तीन बच्चे

अगर हम अमजद खान की निजी जिंदगी की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने शेहला खान के साथ में लव मैरिज की थी. शादी के बाद में उनके तीन बच्चे हुए जिनका नाम शादाब, सीमा और बेटी आलम है. अमजद खान ने 27 जुलाई 1992 में 52 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. लेकिन इसके बावजूद भी आज भी वह दर्शकों के दिलों में गब्बर के किरदार से बसे हुए हैं.

More from Filmibeat

Read more about: amjad khan sholay
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X