इस सुपरस्टार को खुद की मौत का पहले ही हो गया था एहसास, की थी भविष्यवाणी, 50 साल भी नहीं रह पाए ज़िंदा

Sanjeev Kumar Predicted His Death: बॉलीवुड में कई ऐसे दिग्गज कलाकार रहे जिन्होंने दर्शकों के बीच में अपनी खास जगह बनाई। इस लिस्ट में संजीव कुमार का भी नाम शामिल है। उन्हें हिंदी सिनेमा का सुपरस्टार माना जाता है। वह कई बार तो फिल्मों में अपने से कई ज्यादा उम्र के शख्स का किरदार निभा चुके हैं। लेकिन आज हम आपको संजीव कुमार के बारे में कुछ ऐसा बताने वाले हैं, जिसे सुन आप हैरान हो जाएंगे।
संजीव कुमार को बॉलीवुड में हरि भाई के नाम से पहचाना जाता है। उनको इंडस्ट्री में अंगूर और शोले जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से काफी पसंद किया गया। हालांकि एक्टर ने सिर्फ 47 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ये बहुत हैरानी की बात है। लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में जानते होंगे कि सालों पहले ही उन्होंने खुद अपनी मौत की भविष्यवाणी कर दी थी।
संजीव कुमार की यह भविष्यवाणी आगे चलकर सच भी साबित हुई। इस बात का जिक्र उनकी किताब 'एन एक्टर्स एक्टर: द ऑथराइज्ड बायोग्राफी ऑफ़ संजीव कुमार' में राइटर हनीफ जवेरी ने कर दिया था। इसमें लिखा था कि संजीव कुमार और तबस्सुम के बीच एक बात हो रही थी। जब एक्टर से पूछा गया कि वह अभी इतने छोटे हैं और उन्होंने फिल्मों में बुजुर्ग का किरदार आसानी से कैसे निभाया।
संजीव कुमार ने इस सवाल का जवाब बहुत ही हैरान कर देने वाला दिया। उन्होंने कहा कि "मैं बूढ़ा नहीं होऊंगा, क्योंकि मैं परिवार के बाकी मर्दों की तरह 50 से भी ज्यादा उम्र तक जी ही नहीं पाऊंगा। इसी वजह से मैंने स्क्रीन पर बुढ़ापे को अनुभव करने के लिए ऐसे किरदार निभाए।" 6 नवंबर 1985 में 47 साल की उम्र में संजीव कुमार ने इस दुनिया को छोड़ दिया और उसके 6 महीने बाद उनके भाई किशोर का भी निधन हो गया।


Click it and Unblock the Notifications











