'शोले' में चाइल्ड आर्टिस्ट बनकर मिली पापुलैरिटी,बड़े होते ही छाया ये बच्चा,आज बीवी-बेटी है इंडस्ट्री का बड़ा नाम

sachin pilgaonkar

Sachin Pilgaonkar Childhood Photo: फिल्म इंडस्ट्री में कई बार देखने को मिलता है कि चाइल्ड आर्टिस्ट का किरदार निभा कर कई सारे सितारे फेमस हो जाते हैं। आज हम भी एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काफी बेहतरीन काम किया और अब 66 साल की उम्र में भी इंडस्ट्री में अपना दबदबा बनाए हुए हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं सचिन पिलगांवकर की।

सचिन पिलगांवकर ने बॉलीवुड से लेकर मराठी और कई और भाषाओं में भी फिल्मों में काम किया। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इन्होंने 'शोले' फिल्म में अहमद का किरदार निभाया था। इसके बाद फिल्म 'नदिया के पार' से चंदन का किरदार निभा कर वह काफी ज्यादा चर्चा के विषय बन गए थे।

ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में नजर आ रहा बच्चा सचिन पिलगांवकर आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है।उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के साथ-साथ हीरो के तौर पर भी एक अच्छा खासा नाम बनाया। उन्होंने सिर्फ 4 साल की उम्र में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था और चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में 50 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया।

सचिन पिलगांवकर ने बतौर लीड एक्टर 'बालिका वधू' फिल्म को साइन किया था और 'बड़े अच्छे लगते हैं' गाना इसी फिल्म का है। हालांकि बाद में उन्होंने अंखियों के झरोखे से, सत्ते पे सत्ता, और त्रिशूल जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। इसके बाद वह सीरियस में भी नजर आए और अक्सर वह मराठी सिनेमा में भी एक्टिव रहते हैं। सचिन की पत्नी सुप्रिया भी एक जानी-मानी एक्ट्रेस है और उनकी बेटी भी आप फिल्मों का एक जाना माना नाम बन गई है।

More from Filmibeat

Read more about: sachin pilgaonkar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X