'शोले' मे डबल रोले निभाकर फेमस हुआ ये बच्चा, नेहरू जी भी हुए थे कायल, पत्नी-बेटी हैं इंडस्ट्री का बड़ा नाम

Sachin Pilgaonkar Childhood Photo: अक्सर देखने को मिलता है कि सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारों की बचपन की तस्वीर खूब तेजी से वायरल हो जाती है। आज हम आपको एक ऐसी ही तस्वीर के बारे में बताने वाले हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में नजर आ रहा है यह है प्यारा सा बच्चा 4 साल की उम्र में ही फिल्मी पर्दे पर काम करना शुरू कर दिया था। अगर आप अभी तक इस बच्चे को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि सचिन पिलगांवकर है।
सचिन पिलगांवकर बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है और आपको बता दे की हिंदी सिनेमा से लेकर मराठी सिनेमा तक उन्होंने अपना नाम बनाया। सिर्फ 4 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने सबसे पहले बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में 'हा मजा मार्ग एकला' नाम की फिल्म में काम किया। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड के लिए चुना गया।
बता दे कि इसी कार्यक्रम में बैठे हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू को भी सचिन की मासूमियत इतनी ज्यादा पसंद आ गई कि वह उनके कायल हो गए। जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें अपनी गोद में बिठाया और अपने सीने पर लगे हुए गुलाब के फूल को उन्हें दे दिया था। लेकिन बताया जाता है कि सचिन की मां उन्हें हमेशा से ही एक अवसर बनाना चाहती थी। लेकिन जवाहरलाल नेहरू से सम्मान प्राप्त करने के बाद सचिन को एक्टिंग करने के लिए किसी ने रोक नहीं।
बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि यह सचिन पिलगांवकर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में 65 फिल्मों में काम किया है। बाद में एक्टर ने 'गीत गाता चल' से एक खास पहचान हासिल की। सचिन को बाद में फिल्म 'नदिया के पार' से घर-घर में मशहूर होने का मौका मिला। इतना ही नहीं एक्टर ने डायरेक्शन से लेकर राइटिंग और प्रोडक्शन में भी अपना हाथ आजमाया।
सचिन पिलगांवकर एक बहुत ही टैलेंटेड अभिनेता रह चुके हैं और आपको बता दें कि हिंदी फिल्मों से लेकर मराठी फिल्मों में भी उन्होंने अपनी बेहतरीन धाक जमाई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सचिन को 'शोले' फिल्म में डबल किरदार में देखा गया था। इसी के अलावा उनकी पत्नी सुप्रिया और उनकी बेटी श्रिया भी इंडस्ट्री में जानी-मानी अभिनेत्री के तौर पर हैं।


Click it and Unblock the Notifications











