'शोले' में 7 मिनट के स्क्रीन स्पेस के लिए, 'कालिया' को मिले थे महज इतने पैसे

आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपने पूरे करियर में 440 से ज्यादा हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया है। अपनी एक्टिंग के चलते वह काफी मशहूर हुए थे। दरअसल आज हम बात करने वाले हैं विजू खोटे की। उन्होंने साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म शोले में कालिया का किरदार निभाया था।
विजू खोटे ने अपने एक्टिंग के चलते लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई। हालांकि 77 साल की उम्र में 30 सितंबर 2019 में उनका निधन हो गया। एक्टर को उनके शोले के किरदार से काफी ज्यादा याद किया जाता है। फिल्म शोले में डाकू कालिया और डायलॉग "सरदार, मैंने आपका नमक खाया है" के तौर पर उन्हें काफी मशहूर देखा गया।
लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि विजू खोटे फिल्म शोले में कालिया की भूमिका निभाने के लिए सिर्फ ₹2500 की फीस दी गई थी। हालांकि यह उस दौर की मोटी रकम मानी जाती है। फ़िल्म में विजू खोटे ने सिर्फ 7 मिनट का स्क्रीन स्पेस किया था। उन 7 मिनट में उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म में उन्हें गब्बर की भूमिका निभाने वाले अमजद खान के काफी करीब दिखाया गया।
शोले फिल्म एक मल्टी स्टार फिल्म है। विजू खोटे ने इस फिल्म के बाद कई और फिल्मों में भी काम किया जिसमें वह हर बार सपोर्टिंग किरदार में ही दिखे। उन्होंने छोटे पर्दे पर भी काम किया है और कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आए हैं। शोले फिल्म रिलीज होने के साथ ही फेमस हो गई थी और यह साल 1975 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो गई थी।


Click it and Unblock the Notifications














