32 साल बाद शोला और शबनम की गुड्डी मारुति का इतना बदल चुका है लुक, देखें वायरल वीडियो

Shola Aur Shabnam Guddi Maruti

एक वक्त था जब बॉलीवुड फिल्मों में सिर्फ पतली लड़कियों को ही चुना जाता था।लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिसने इस धारणा को गलत साबित किया और सिर्फ बॉलीवुड डेब्यू ही नहीं किया बल्कि उन्होंने एक्टिंग और अपनी कॉमेडी से हर किसी का दिल जीत लिया।

दरअसल आज हम बात करने वाले हैं शोला शबनम, आशिक आवारा और दूल्हे राजा जैसी बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस गुड्डी मारुति की। गुड्डी मारुति ने 80 से 90 के दशक में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। उन्होंने लोगों के बीच इस धारणा को गलत साबित किया कि इंडस्ट्री में सिर्फ फिट लड़कियां ही काम कर सकती हैं।

इस वक्त गुड्डी मारुति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनकी पहले से लेकर अब तक की कई सारी तस्वीरों को दिखाया गया। इस वीडियो में आप उनका ट्रांसफार्मेशन भी देख सकते हैं। अब इतने सालों में गुड्डी पूरी तरीके से बदल चुकी है और उनकी उम्र 62 साल हो चुकी है। वैसे आपको बता दें कि गुड्डी मारुति का असली नाम ताहिरा परब है। साल 1980 में रिलीज हुई फिल्म सौ दिन सास के से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था।

गुड्डी जब बहुत छोटी थी तो उनके पिता का निधन हो गया था। पैसे कमाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की और स्टैंड अप कॉमेडी करके अपना घर चलाया। उनका फेमस स्टैंड अप शो सॉरी मेरी लॉरी बहुत ही ज्यादा फेमस हुआ था। गुड्डी मारुति ने अपने करियर में काफी सारी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।

गुड्डी मारुति को कभी भी अपने लुक्स को लेकर शर्मिंदगी महसूस नहीं हुई और उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने वजन को लेकर भी बात की थी। उन्होंने बताया कि यह स्कूल में भी लोग उन्हें मोटी कहकर बुलाते थे और इससे वह काफी परेशान हो गई थी। उन्होंने 10 किलो वजन भी काम कर लिया था। एक्ट्रेस ने बताया किकॉमेडी शो के दौरान डायरेक्टर ने उनसे वजन बढ़ाने के लिए कहा था। आखरी बार उन्हें 2020 में रिलीज हुई फिल्म कामयाब में देखा गया था। उन्होंने बिजनेसमैन अशोक से शादी की और अब परिवार के साथ मुंबई में रहती हैं।

Read more about: features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X