..................... Shobhita Dhulipala reveals that she gave a 1000 auditions rejected because of her skin tone - Hindi Filmibeat

1000 ऑडिशन दिए, स्किन टोन की वजह से हुई रिजेक्ट, फिर इस एक्ट्रेस ने दे डाली 800 करोड़ की हिट

Sobhita Dhulipala

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आउटसाइडर्स को काम मिलना और एक अलग पहचान बनाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। कई बार तो सितारों कोकास्टिंग काउच का भी सामना करना पड़ता है। इंडस्ट्री में कई सारे ऐसे आउटसाइडर्स सितारे हैं जिन्होंने अपनी मेहनत के बलबूते पर बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बनाई। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने कुछ बड़ा करने से पहले 1000 से ज्यादा ऑडिशन दिए और कई रिजेक्शन भी सहे। दरअसल हम बात कर रहे हैं शोभिता धूलिपाला की।

शोभिता धूलिपाला ने साल 2010 में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की। साल 2013 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया और फाइनलिस्ट बनी। एबीपी के एक कार्यक्रम इतिहास ऑफ़ इंडिया समिट के वक्त एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उन्होंने उसे दौरान 1000 से ज्यादा इंटरव्यू दिए और कई सारे रिजेक्शन भी सहे।

शोभिता धूलिपाला ने इस पर बात करते हुए कहा कि मैं फिल्मी दुनिया से ताल्लुक नहीं रखती थी और एक मात्र मेरा एंट्री पॉइंट ऑडिशन ही था। मैंने अपने सीनियर ईयर के बाद मॉडलिंग करना शुरू किया। इसी दौरान मैंने एड्स के लिए काफी सारे ऑडिशन दिए। इस दौरान मैंने खुद को 3 साल दिया और ऑडिशन देती रही। मैंने पूरे अपने जीवन में 1000 ऑडिशन दिए हैं।

शोभिता धूलिपाला ने एक थ्रोबैक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें स्किन टोन को लेकर रिजेक्शन मिला। एक्ट्रेस ने कहा कि जब आप पहली बार शुरुआत करते हो तो सब कुछ एक लड़ाई हो जाती है। मैं फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखती और मुझे बहुत अच्छे से याद है कि मेरे विज्ञापन ऑडिशन में कई बार मुझे कहा गया था कि मैं गोरी नहीं हूं। मुझे सीधा यही बात कही गई थी कि मैं सुंदर नहीं हूं काफी, जैसा कि आप विज्ञापनों में देखा करते हो।

शोभिता धूलिपाला ने साल 2015 में अनुराग कश्यप की फिल्म रमन राघव 2.0 से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की। अभिनेत्री को इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेस को लेकर कांस फिल्म फेस्टिवल में नॉमिनेशन भी मिला। इसके बाद उन्हें पोन्नियिन सेलवन 1 और पोन्नियिन सेलवन 2 में भी सहायक भूमिका निभाते हुए देखा गया। इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मिलकर 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली थी। अभिनेत्री अब हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है।

Read more about: sobhita dhulipala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X