'निर्देशक ने ऑफिस बुलाकर..' इस घटना के बाद 3-4 घंटे पैदल चलकर घर गई थी एक्ट्रेस, पूरे रास्ते रोते रही!

shobhita dhulipala

कहते हैं कि कई बार जब आपके साथ ऐसा कुछ हो जाए जिसकी उम्मीद आपने ना की हो तो ये रुलाने वाला होता है। कई बार ये दुख के कारण होता है तो कई बार खुशी के कारण।

आज हम जिस एक्ट्रेस के बारे में बात करेंगे उसके साथ कुछ ऐसा हुआ था कि वो निर्देशक के पास से पैदल ही घर गईं थीं और पूरे रास्ते रो रही थीं। अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि उनके साथ कुछ गलत हुआ था तो रुकिए..

ऐसा नहीं है, दरअसल अभिनेत्री खुशी की वजह से पूरे दिन पैदल चलकर अपने घर पहुंची थीं और रास्ते भर उनकी आँखो में खुशी के आंसू थे। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला की।

पूरे रास्ते रोईं

उन्होने खुलासा किया था कि अनुराग कश्यप ने उनको पहली फिल्म में मौका दिया था। शोभिता ने बताया कि, मैने ऑडिशन दिया था और ये अनुराग सर को काफी अच्छा लगा था। उन्होने मुझे अपने ऑफिस बुलाया और मेरी जमकर तारीफ की थी। मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि मुझे फिल्म मिल गई है। जब मैं ऑफिस से निकली तो बेहद खुश थी। मैं 3-4 घंटे पैदल चली और रोते हुए घर पहुंची।'' शोभिता अब लगातार काम कर रही हैं। वो मेड इन हेवन वेब सीरीज के लिए भी जानी जाती हैं।

हॉलीवुड में किया काम

फिल्म 'मंकी मैन' को लेकर खबरों का हिस्सा बनी थीं। इस फिल्म को लेकर इसलिए भी चर्चा है क्योंकि वो एक कॉल गर्ल के किरदार में नजर आई थीँ। द न्यूयॉर्क टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने कॉल गर्ल के रूप में अपने अभिनय को लेकर अपने एक्सपीरियंस को साझा किया था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म को अमेरिका में 5 अप्रैल को रिलीज किया गया था। गौरतलब है कि शोभिता काफी टैलेंटेड हैं और रमन राघव फिल्म से उन्होने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

More from Filmibeat

Read more about: shobhita dhulipala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X