जब करवाचौथ के व्रत के कारण जितेंद्र की बाल-बाल बची थी जान, पत्नी को आज भी देते हैं धन्यवाद

जितेंद्र बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाते हैं और आपको बता दें कि उन्होंने कई दशकों तक इंडस्ट्री पर राज किया। वह अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा का विषय बने रहे थे। लेकिन उनकी फिल्मों के अलावा उनकी लव स्टोरी भी काफी ज्यादा सुपरहिट साबित हुई।
जितेंद्र ने किया करवा चौथ के किस्से का जिक्र
दरअसल जितेंद्र ने खुद ही अपनी लव स्टोरी के एक किस का जिक्र किया। जो की काफी ज्यादा मशहूर है। बता दे कि ये किस्सा करवा चौथ का है। जब इस व्रत के कारण उनकी जान बची थी। अगर जितेंद्र की पत्नी शोभा उस दिन जिद पर ना अड़ती तो शायद कुछ ना कुछ अनहोनी हो चुकी होती। दरअसल कुछ ऐसा हुआ था कि जितेंद्र को काम के सिलसिले में चेन्नई जाना था और उन्होंने इस बारे में अपनी पत्नी को बताया।
एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए जितेंद्र
लेकिन जितेंद्र की पत्नी शोभा कपूर ने उनसे जाने के लिए मना कर दिया और कहा कि कल करवा चौथ का व्रत है। इसीलिए उन्हें कल घर पर ही रहना होगा। जितेंद्र ने अपनी पत्नी को काफी समझाया कि उन्हें जरूरी काम से जाना है लेकिन इसके बावजूद वह नहीं मानी। लेकिन जब जितेंद्र ने कहा कि उनका काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है तो पत्नी मान गई थी। इसके बाद में जितेंद्र इस शाम को 7:00 बजे अपनी फ्लाइट से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए थे।
जितेंद्र को हुआ पछतावा
लेकिन जैसे ही जितेंद्र एयरपोर्ट पहुंचते हैं तो जिस फ्लाइट से उनको चेन्नई जाना था वह आने में लेट हो जाती है। इस बात को सुनते ही जितेंद्र को इस बात का एहसास होता है कि उनको शोभा की बात माननी चाहिए थी और करवा चौथ के व्रत में पत्नी का साथ निभाना चाहिए था। तभी जितेंद्र अपने घर वापस लौट गए थे।
ऐसे बची थी जितेंद्र की जान
लेकिन जितेंद्र को हैरानी तब हुई जब कुछ देर के बाद में उनको इस बारे में पता चला कि जिस प्लेन में वह चेन्नई जाने वाले थे वह क्रैश हो चुका है। इस तरह से एक्टर की जान उनकी पत्नी के वजह से बच गई थी। वैसे भी कहा जाता है कि करवा चौथ के व्रत में काफी ज्यादा ताकत होती है और इतना ही नहीं इसे सुहागनें ने अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











