नये साल पर शोएब इब्राहिम ने बीवी दीपिका कक्कड़ को दिया करोड़ों का गिफ्ट

छोटे पर्दे की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ का नाम सबसे ऊपर होता है। धर्म के बेड़ियों से ऊपर उठते हुए दोनों ने शादी की और यह साबित किया कि अगर प्यार सच्चा हो तो कोई भी बात बाधा नहीं बनती है। हाल ही में शोएब इब्राहिम की बहन की शादी में दीपिका कक्कड़ ने भी घर की बहू और प्यारी भाभी होने की जिम्मेदारी बखूबी निभाया था। बी टाउन के सभी स्टार्स की तरह ही शोएब और दीपिका भी नये साल के जश्न में डूबे हुए हैं। नये साल को और भी खास बनाने के लिए शोएब इब्राहिम ने दीपिका कक्कड़ को एक खास गिफ्ट दिया है जिसकी कीमत करोड़ों में बतायी जा रही है।
आइए आपको बताए शोएब इब्राहिम ने दीपिका कक्कड़ को नये साल पर कौन सा गिफ्ट दिया :
शोएब ने बीवी दीपिका को गिफ्ट दी लग्जरी कार :
नये साल पर शोएब इब्राहिम ने बीवी दीपिका कक्कड़ को लग्जरी गाड़ी गिफ्ट दी है। इस बात की जानकारी शोएब ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर दी। शोएब इब्राहिम ने दीपिका कक्कड़ को BMW X7 गाड़ी गिफ्ट में दी है, जो उनकी गाड़ियों के लेटेस्ट कलेक्शन में शामिल हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाड़ी की कीमत 1.36 करोड़ रुपये बतायी जाती है। हालांकि एक्टर ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि उन्होंने इस गाड़ी के लिए कितने रुपये चुकाए। इस बात की जानकारी देते हुए शोएब इब्राहिम ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, "2022 हमारे लिए एक ब्लेस्ड जर्नी रही है। नये साल के जश्न में एक और नया संयोजन करते हुए हम ब्रांड न्यू गाड़ी BMW X7 घर ला रहे हैं। यह पल आभार और खुशियों से भरा हुआ है। यह खास तौर पर दीपिका तुम्हारे लिए है।"
बर्थडे पर भी दिया था सरप्राइज :
इससे पहले दीपिका कक्कड़ के जन्मदिन पर भी शोएब इब्राहिम ने उन्हें एक सरप्राइज दिया। शोएब अगस्त में दीपिका को दुबई की ट्रीप पर ले गये थे जहां बुर्ज खलीफा के सामने दीपिका का बर्थडे मनाया था। सिर्फ इतना ही नहीं, दोनों ने दुबई शहर का रोमांटिक टूर भी लग्जरी गाड़ी लमशाइन में किया था। दोनों ने दुबई शहर में जमकर शॉपिंग की थी। दीपिका कक्कड़ ने भी पति शोएब इब्राहिम को उनके बर्थडे पर सरप्राइज देते हुए जून में एक ओपेन एयर बस पार्टी अरेंज किया था। इस पार्टी में शोएब इब्राहिम के परिवार के साथ ही उनके करीबी दोस्तों को भी इनवाइट किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications













