बढ़ रही हैं श्लोका अंबानी की नीता अंबानी संग दूरी ? सास ने किया बड़ी बहू को इग्नोर, चौंकाने वाला वीडियो VIRAL

अंबानी परिवार के बारे में कौन नहीं जानना चाहता है। अंबानी परिवार किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में आ ही जाता है। अंबानीज़ की शान देखने के लिए लोग टकटकी लगाकर सोशल मीडिया पर टिके रहते हैं। कभी परिवार के इवेंट के वीडियो और फोटो आते हैं तो कभी किसी फंक्शन के। वहीं हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यह वीडियो श्लोका अंबानी और नीता अंबानी का है।
सास नीता अंबानी ने किया श्लोका को इग्नोर
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नीता अंबानी अपनी बड़ी बहू श्लोका को बार-बार इग्नोर करती नजर आ रही हैं। कभी फंक्शन में से आकाश अंबानी अपनी पत्नी को ले जाते नजर आते हैं तो कभी भरे इवेंट में नीता अंबानी अपनी बेटी के बाल संवारती दिख रही हैं और बहू श्लोका को इग्नोर कर देती हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग ऐसा मान रहे हैं कि दोनों के रिश्ते में दूरियां बढ़ रही हैं। जब से राधिका मर्चेंट की शादी हुई है तब से तो हर एक इवेंट में नीता अंबानी को राधिका मर्चेंट के साथ नोटिस किया जाता है। और फंक्शन में श्लोका अंबानी को अकेले ही देखा जाता है।
वीडियो देख लोगों ने कही ये बात...
इस वीडियो को देख जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लगता है कि कुछ तो बात है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- थोड़ा अजीब लग रहा है अकसर इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। आपको बता दें कि नीता अंबानी कभी भी अपनी किसी भी बहू में फर्क नहीं करती हैं। वह दोनों पर ही बराबर का ध्यान देती हैं, लेकिन कुछ एडिट वीडियो की वजह से ऐसा लगता है कि दोनों के रिश्ते में दरार आ चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











