भरी महफिल में झटका श्लोका अंबानी ने पति आकाश का हाथ, मियां बीवी का झगड़ा देख दंग रह गए लोग...

अंबानी परिवार यूं तो सोशल मीडिया पर छाया ही रहता है कभी किसी इवेंट की वजह से तो कभी अपने घर के फंक्शन की वजह से फिलहाल तो हाल ही में आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोग तो शॉक्ड ही रह गए हैं। चलिए देखते हैं कि वीडियो में ऐसा किया है जिसे देखने के बाद लोग सोच में पड़ गए हैं।
श्लोका अंबानी ने झटका पति का हाथ
वायरल हो रहे आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आकाश और श्लोका हमेशा की तरह एक इवेंट में जाते हैं। इस इवेंट में श्लोका बेहद ही स्टाइलिश सिल्वर कलर का आउटफिट पहने नजर आती हैं। वहीं आकाश अंबानी ब्लैक कलर के सूट-बूट में बेहद ही हैंडसम लुक में नजर आते हैं। दोनों को देखते ही पैपराजी घेर लेते हैं। दोनों बहुत ही खुशी-खुशी पैपराजी के सामने पोज देते हैं, लेकिन आखिर में जाते हुए देखा जा सकता है कि आकाश श्लोका का कसके हाथ पकड़ लेते हैं। वहीं श्लोका अपना हाथ छुड़वाने की कोशिश करती हैं। लेकिन जब श्लोका नाकामयाब होती हैं तो वह पति का हाथ कैमरे के सामने ही झटक देती हैं। इंटरनेट पर दोनों का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
श्लोका-आकाश के वीडियो को देख लोगों के यूं आए कमेंट्स
श्लोका अंबानी के इस वीडियो को देख लोगों के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये दोनों का क्यूट वीडियो है। मियां बीवी का ऐसा ही प्यार होता है। वहीं दूसरे ने लिखा- श्लोका कभी भी ऐसा बर्ताव नहीं करती हैं शायद कुछ तो हुआ है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- झगड़ा दोनों का पहले ही किसी बात पर हुआ होगा, लेकिन दिख अब रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











