जब Shilpa Shetty की बिना मर्जी के उन्हें Kiss करने लगा था ये हॉलीवुड एक्टर, कमर पकड़कर होने लगा कोजी और...

Shilpa Shetty Controversial Video: शिल्पा शेट्टी बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। आज वो 49 साल की हैं लेकिन आज भी वो अपनी हॉटनेस से लोगों को हैरान करके रख देती हैं। फेमस एक्ट्रेस होने के अलावा शिल्पा के नाम एक और ख्याति है, जो उनके करियर से छीना नहीं जा सकता। वो है उनका बिग ब्रदर का विनर होना।
Shilpa Shetty ने जीता Big Brother
इस रिएलिटी शो में शिल्पा के साथ काफी चीजें हुईं, लेकिन एक चीज जिसने लोगों को हिलाकर रख दिया था वो था हॉलीवुड एक्टर डर्क बेनेडिक्ट का बिना परमिशन शिल्पा शेट्टी को छूना और उन्हें किस करना। आपको बता दे, डर्क और शिल्प बिग ब्रदर 5 में को-कंटेस्टेंट थे और ये सीजन शिल्पा शेट्टी ने अपने नाम किया था।
नजदीकियां बढ़ाने के लिए उतावले थे Dirk Benedict
शिल्पा और डर्क कथित तौर पर एक-दूसरे को पसंद करने के कारण घर में रहने के दौरान सुर्खियों में रहे। डर्क ने अपने इस रिश्तो को आगे बढ़ाने की कोशिश भी की। डर्क का एक वीडियो आज भी समय-समय पर वायरल होता रहता है, जब वो शिल्पा के साथ नजदीकियां बढ़ाने के लिए उतावले नजर आ रहे थे।
Shilpa को जबरन किया किस
एक क्लिप में दिखाया गया है कि जब शिल्पा सोफे पर आराम कर रही थीं, तब डर्क ने उनके गाल पर किस किया। हालांकि, वो यहीं नहीं रुके और अपना हाथ शिल्पा की कमर पर इस तरह से रखा कि शिल्पा और उनके आस-पास मौजूद दूसरे लोग भी अनकंफर्टेबल हो गए। शिल्पा ने झट से खुद को डर्क से दूर किया और भाग गईं।
जेड गुडी ने भी खूब मारे ताने
शिल्पा बिग ब्रदर शो में हिस्सा लेने वाले 11 घरवालों में से एक थीं और घर में रहने के 26वें दिन विजेता बनकर उभरीं। शिल्पा और जेड की लड़ाइयां भी काफी हुईं। जेड गुडी ने शिल्पा के रंग को लेकर उन्हें खूब ताने मारे और उनपर खूब निशाना साधा। लेकिन शिल्पा मजबूती के साथ शो में खड़ी रहीं।


Click it and Unblock the Notifications