90 के दशक की हीरोइन पर ये बिजनेसमैन हार बैठा दिल, शादी के लिए मिनटों में खरीदा बिग बी के घर के सामने बंगला

Shilpa Shetty Raj Kundra Amitabh Bachchan

बॉलीवुड इंडस्ट्री की हसीनाएं अक्सर अपने को-स्टार्स से लेकर बिजनेसमैन या फिर क्रिकेटर्स पर अपना दिल हर बैठी है। आज हम आपको एक बॉलीवुड हसीना की ऐसी ही दिलचस्प स्टोरी बताने वाले हैं। इस अभिनेत्री का दिल जीतने के लिए एक बिजनेसमैन ने अमिताभ बच्चन के सामने 10 मिनट में बंगला खरीद लिया था। हम बात कर रहे हैं शिल्पा शेट्टी की।

शिल्पा शेट्टी को 90 के दशक की सबसे खूबसूरत हसीनाओं में से एक माना जाता है और आपको बता दें कि मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा उनसे बेइंतहा प्यार करने लगे थे। 2018 में बॉलीवुड नाउ के साथ एक इंटरव्यू के दौरान राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी और अपनी लव स्टोरी का भी खुलासा किया था।

राज कुंद्रा ने बताया था कि वह शिल्पा शेट्टी से उनके मैनेजर के जरिए मिले और तब यूके में 'बिग ब्रदर' नाम का रियलिटी शो एक्ट्रेस ने अपने नाम किया था। राज कुंद्रा ने बताया था कि शिल्पा शेट्टी के मैनेजर उनके पास में परफ्यूम बनाने के आइडिया को लेकर आए और जब पहली मुलाकात में उन्होंने अपनी मां के पैर छुए तो एक्ट्रेस का दिल भी पिघल गया था।

हालांकि आपको बता दें कि इसके बावजूद भी शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा के साथ रिलेशनशिप में आने के लिए हां नहीं की। राज कुंद्रा बताते हैं कि "वो दिल लेकर मेरे पीछे भाग रही थी कि तुम ही हो जिससे मैं शादी करूंगी, लेकिन यह सब झूठ होगा। मैं तो हाथ पैर धोकर उनके पीछे पड़ गया और एक बार मुझे पता चला कि वह मेरी तरफ थोड़ा झुक रही है और मुझे पसंद कर रही है।"

राज कुंद्रा आगे कहते हैं कि "मैंने कहा कि चलो कोशिश करते हैं। शिल्पा ने कहा कि राज यह काम नहीं होगा। वो हमेशा से बहुत बेबाक रही हैं। उन्होंने मुझे मनाने के लिए एक भी मौका नहीं दिया और मैंने कहा कि यह काम क्यों नहीं करेगा? जिस पर शिल्पा ने मुझे कहा कि मैं मुंबई नहीं छोड़ सकती और इंडिया नहीं छोड़ सकती। तुम लंदन में रहते हो।"

इसके बाद में राज कुंद्रा ने खुलासा किया कि "इसी के अगले दिन मैंने प्रोड्यूसर वासु भगनानी को फोन किया और कहा कि मैं मुंबई में घर खरीदना चाहता हूं। इसके बाद प्रोड्यूसर ने मुझे कहा की जुहू में एक प्रॉपर्टी है अगर मेरी दिलचस्पी हो तो खरीद सकते हैं। मैंने घर बिना देखे 10 मिनट में खरीद दिया।"

राज कुंद्रा बताते हैं कि "उन्होंने शिल्पा शेट्टी को कहा कि आप कह रही थी कि आप मुंबई में रहेगी और मिस्टर बच्चन का घर तो आप जानती ही होगी। उनके घर के सामने ही मैंने एक घर ले लिया है और अब बोलो।" राज कुंद्रा का यह आइडिया काम आ गया और वह लकी साबित हुए क्योंकि शिल्पा शेट्टी ने शादी के लिए हां कर दी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने साल 2009 में शादी कर ली थी। हालांकि इससे पहले भी राज कुंद्रा की एक शादी हुई थी और उनसे उनका तलाक हो गया था। शिल्पा शेट्टी के साथ उनकी यह दूसरी शादी है। हालांकि अभी के वक्त में वह दोनों अपनी लाइफ में काफी खुश है और उनके दो बच्चे भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X