भांगड़ा करते हुए फिसला शिल्पा शेट्टी का पैर, धड़ाम से बुरी तरह गिरी एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि फिटनेस के साथ-साथ वह अपने डांस के लिए भी काफी ज्यादा जानी जाती हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी का एक डांस वीडियो जमकर वायरस होता हुआ नजर आ रहा है. वह एक पंजाबी गाने पर डांस करती हुई नजर आई और उनका डांस भी कमाल का था. लेकिन अचानक से वह गिर गई और यह वीडियो भी जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. फैंस भी इस वीडियो पर जमकर कमेंट करते हुए नजर आए.
शिल्पा शेट्टी का भांगड़ा करते हुए फिसला पैर
शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो जमकर इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है और इसमें वह पंजाबी सिंगर और एक्टर अम्मी विर्क के पॉपुलर गाने 'वांग दा नाप' पर डांस करती हुई नजर आई. इस वीडियो के दौरान ग्रीन और सिल्वर कलर का उन्होंने बेहद ही हैवी लहंगा पहन रखा था और भांगड़ा करती हुई नजर आ रही थी. भांगड़ा के स्टेप्स करते-करते उनका पर अचानक से फिसल गया और वह गिर पड़ी.
शिल्पा शेट्टी के वीडियो पर लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं
शिल्पा शेट्टी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और आपको बता दें कि कुछ लोग तो उनकी सलामती की दुआ करते हुए नजर आए. शिल्पा शेट्टी को कुछ लोगों ने भांगड़ा जैसा डांस न करने की सलाह दी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि शिल्पा भांगड़ा तेरे बस की गल ना है, आप तो हिंदी गाने पर डांस करो. एक और यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि आप ठीक तो है ना मैडम. अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि शिल्पा जी इसको करने के लिए एनर्जी चाहिए, रहने दो.


Click it and Unblock the Notifications











