'अक्षय कुमार ने मेरा इस्तेमाल किया.. मुझे धोखा दिया', शिल्पा शेट्टी का सबसे विस्फोटक इंटरव्यू

Shilpa Shetty bashed Akshay Kumar in an old interview: शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार की जोड़ी एक समय पर सुपरहिट मानी जाती थी। इनके नाम मैं अनाड़ी तू खिलाड़ी, जानवर, धड़कन जैसी हिट फिल्में हैं। लेकिन अपने ऑफ स्क्रीन रिश्ते की वजह से दोनों ने साथ काम करना बंद कर दिया।
अक्षय कुमार की लव लाइफ हमेशा चर्चा में रही है। कभी रवीना टंडन तो कभी प्रियंका चोपड़ा.. लेकिन यदि किसी के साथ अक्षय कुमार का नाम सबसे ज्यादा जुड़ा है, तो वो हैं शिल्पा शेट्टी। दोनों काफी सालों तक एक साथ थे। लेकिन शिल्पा शेट्टी की उम्मीद उस वक्त टूटी, जब उन्हें पता चला कि अक्षय कुमार उनके साथ धोखा कर रहे हैं।
साल 2000 में दिए एक इंंटरव्यू के दौरान शिल्पा शेट्टी ने इस बारे में काफी खुलकर बातें की थी। जिससे इंडस्ट्री में धमाका हो गया था। उन्होंने अक्षय कुमार के खिलाफ काफी कुछ कहा था। बता दें, अक्षय कुमार ने शिल्पा शेट्टी की दोस्त ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली थी।
खुश हूं कि वो समय गुजर चुका है
शिल्पा ने कहा था, "पर्सनली वह मेरे लिए काफी मुश्किल भरा समय था। लेकिन मैं खुश हूं कि जो था वह खत्म हो चुका है। हर रात के बाद सवेरा होता ही है.... इन दिनों में भले ही मेरी प्रोफेशनल जिंदगी अच्छी थी, लेकिन मेरी पर्सनल लाइफ मुझे नीचे खींच रही थी। आज यह सोचकर अच्छा लगता है कि मैंने जीत हासिल की.."
अक्षय कुमार ने मेरे साथ टू- टाइमिंग की
अक्षय कुमार से ब्रेकअप की बात पर शिल्पा शेट्टी ने कहा, "क्या मेरे पास अपसेट होना का यह कारण नहीं है? जब आप किसी से प्यार करते हैं और अचानक पता चलता है कि वह सब झूठ था.. यह काफी परेशान करने वाली बात होती है। मैंने कभी सोचा नहीं था कि अक्षय मेरे साथ टू- टाइमिंग करेंगे.. वह भी रिलेशनशिप के उस मुकाम पर। मैं चाहती थी हमारी फिल्म धड़कन खत्म हो और रिलीज हो जाए.. ताकि मेरी पर्सनल लाइफ मेरे काम या मेरे प्रोड्यूर्स के बीच ना आए। मैं किसी को परेशान नहीं करना चाहती थी कि मेरे जिंदगी में तूफान आया हुआ है। इसीलिए मैंने धड़कन रिलीज होने का इंतजार किया था.."
बाकी एक्ट्रेसस को चेतावनी देती हूं कि उससे दूर रहे
शिल्पा के इंटरव्यू के बाद अक्षय कुमार ने कहा था कि शिल्पा शेट्टी को अपने रिलेशनशिप का इस तरह तमाशा नहीं बनाना चाहिए था। जब शिल्पा शेट्टी से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा- "यह अक्षय की सोच है.. मेरी नहीं। जो उसने मेरे साथ किया, उसके बाद वह कह भी क्या सकता है। मुझे मेरे निर्णय पर कभी शर्म नहीं आई। किसी ना किसी को लोगों के सामने उसकी सच्चाई रखनी थी.. और बाकी एक्ट्रेसस को चेतावनी देनी थी कि उससे दूर रहे। मेरे गुस्से के अलावा मैं अक्षय को यह अहसास दिलाना चाहती थी वह किसी की कत्ल करके उससे भाग नहीं सकता।"
अक्षय कुमार ने मेरा इस्तेमाल किया..
शिल्पा ने आगे कहा, "ट्विंकल खन्ना से मुझे कोई भी शिकायत नहीं है। वह क्या कर सकती है जब मेरा बॉयफ्रैंड, मुझे धोखा दे रहा है। इसमें सिर्फ और सिर्फ अक्षय की गलती है। अक्षय कुमार ने मेरा इस्तेमाल किया.. और जब उसकी जिंदगी में कोई और आ गया तो बड़े आराम से छोड़ दिया.. मेरा गुस्सा सिर्फ अक्षय कुमार के लिए है। इतनी जल्दी पिछली बातें भूलना आसान नहीं.. लेकिन मुझे पता है मैं यह कर लूंगी। अक्षय एक भूला हुआ कल है। मैं अब उसके साथ किसी फिल्म में काम नहीं करूंगी।"


Click it and Unblock the Notifications


