क्या जानते हैं कौन है शिल्पा शेट्टी के पापा जिन्होंने राज कुंद्रा को बनाया दामाद?

हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दिवंगत पापा सुरेंद्र शेट्टी को याद किया। इसी दौरान उन्होंने उनकी पुरानी तस्वीरों को भी साझा किया और बहन शमिता शेट्टी ने भी अपने पापा के साथ में पुरानी तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्हें याद करने की बात लिखी।
पिता की सातवीं डेथ एनिवर्सरी पर शमिता और शिल्पा ने किया पोस्ट
दरअसल, शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी दोनों ही अपने पिता के साथ भी डेथ एनिवर्सरी को याद करते हुए पोस्ट शेयर करती हुई नजर आई। दोनों ने अपने पिता के साथ में अपनी पुरानी तस्वीरों को शेयर किया। वैसे तो अक्सर देखा जाता है कि शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी दोनों ही सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ में तस्वीरों को साझा करते हुए नजर आती हैं। लेकिन इस बार वह अपने पिता की सातवीं डेथ एनिवर्सरी पर उनको याद कर रही हैं।
हर मौके पर शमिता और शिल्पा पिता को करती है याद
शमिता शेट्टी ने अपने पिता को याद करते हुए और उनके लिए प्यार जताते हुए तस्वीरों को शेयर किया। बता दे की शिल्पा शेट्टी के पिता यानी कि सुरेंद्र शेट्टी साल 2016 में इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। उस समय उनकी उम्र 74 साल की थी। भले ही फादर्स डे हो या फिर पेरेंट्स डे शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी दोनों ही हर मौके पर अपने पिता को याद करती हैं। दोनों अपनी मां का भी काफी ध्यान रखती हैं।
शिल्पा शेट्टी के पिता का हार्ट अटैक से हुआ था निधन
बता दे कि साल 2016 में सुरेंद्र शेट्टी का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था। शिल्पा शेट्टी के पिता सुरेंद्र शेट्टी एक मशहूर बिजनेसमैन हुआ करते थे और टेंपल प्रूफ वाटर कैप के मैन्युफैक्चरर भी हुआ करते थे। शिल्पा शेट्टी ने अपने पिता की तस्वीर शेयर की और इसमें वह काफी ज्यादा यंग नजर आ रहे थे तो वही शमिता शेट्टी ने भी अपने पिता के लिए प्यार का इजहार किया।


Click it and Unblock the Notifications











