इस एक्ट्रेस पर दिल हार बैठा था करोड़पति बिज़नेसमैन, शादी के लिए किया इनकार तो 10 मिनट में खरीदा बंगला

Shilpa Shetty Raj Kundra Love Story: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बार सुनने को मिलता है कि सितारे एक दूसरे के साथ काम करते-करते एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। लेकिन कई बार कुछ हसीनाएं एक्टर को छोड़ बिजनेसमैन या क्रिकेटर्स के साथ में इश्क लड़ा लेती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने एक बिजनेसमैन के साथ प्यार किया और दोनों की लव स्टोरी भी काफी लाजवाब है।
दरअसल, यहां पर हम बात कर रहे हैं शिल्पा शेट्टी की। शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और 90 के दशक में उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी। लेकिन शिल्पा शेट्टी को बिजनेस में राज कुंद्रा काफी ज्यादा पसंद करने लगे थे और उनके प्यार में पूरी तरीके से खो चुके थे। 2018 में बॉलीवुड नाव के साथ इंटरव्यू के दौरान राज कुंद्रा ने अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया।
राज कुंद्रा इंटरव्यू के दौरान बताते हैं कि वह किस तरीके से मिले और कैसे एक दूसरे से प्यार हुआ। उन्होंने बताया कि वह शिल्पा शेट्टी से उनके मैनेजर के जरिए मिले और जब एक्ट्रेस ने यूके में बिग ब्रदर नाम का एक रियलिटी शो जीता था तो उनकी मुलाकात हुई। बिजनेसमैन ने बताया कि वह उनके पास में परफ्यूम बनाने का आईडिया लेकर पहुंचे।
राज कुंद्रा ने बताया कि जब पहली मुलाकात के दौरान उन्होंने अपनी मां के पैर छुए थे तो शिल्पा शेट्टी का दिल भी काफी पिघल गया था। लेकिन शिल्पा, राज कुंद्रा के साथ में रिलेशनशिप में आने के लिए तैयार नहीं थी। राज कुंद्रा ने बताया कि मैं हाथ पैर धोकर उसके पीछे पड़ गया था। जब मुझे लगा कि वह मुझे पसंद करने लगी है तो मैंने उन्हें कहा कि चलो कोशिश करते हैं।
तब शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा को कहा कि राज यह काम नहीं कर पाएगा। राज कुंद्रा ने बताया कि शिल्पा शेट्टी बहुत ही बेबाक थी और उन्होंने मुझे एक भी मौका बनाने के लिए नहीं दिया था। तब मैंने उन्हें कहा कि यह काम क्यों नहीं करेगा। तब शिल्पा ने मुझे कहा कि मैं मुंबई नहीं छोड़ सकती और इंडिया भी नहीं छोड़ सकती। तुम लंदन में रहते हो।
राज कुंद्रा ने बताया कि इसके अगले दिन मैंने प्रोड्यूसर वासु भगनानी को फोन किया और कहा कि मैं मुंबई में घर खरीदना चाहता हूं। वासु भगनानी ने मुझे बताया की जुहू में एक प्रॉपर्टी मौजूद है और अगर आपकी दिलचस्पी है तो आप खरीद सकते हैं। बिना देखे ही घर खरीद लिया और 10 मिनट बाद शिल्पा को फोन किया।
राज कुंद्रा ने बताया कि मैंने शिल्पा से कहा कि आप कह रहे थे कि आप मुंबई नहीं छोड़ सकते। तो आपको मिस्टर बच्चन का घर तो पता होगा, उनके घर के ही सामने मैंने घर ले लिया है। अब बताओ। तब जाकर शिल्पा शेट्टी ने उन्हें कहां-कहां और दोनों की 2009 में शादी हुई। अब दोनों के दो बच्चे भी हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications