जब शिल्पा शेट्टी ने अक्षय कुमार पर लगाए थे प्यार में धोखा देने के आरोप, कहा- 'वो भरोसा करने लायक नहीं'

एक वक्त हुआ करता था जब अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी के अफेयर के चर्चे हुआ करते थे। बताया तो यह भी जाता था कि दोनों ही एक वक्त पर सीरियस रिलेशनशिप में भी थे। दोनों के अफेयर के चर्चे भी पूरी इंडस्ट्री में आग की तरह फैल गए थे। लेकिन कुछ वक्त के बाद ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आ गई। अक्षय कुमार कानाम दूसरी अभिनेत्रियों के साथ में भी जोड़ा गया। हालांकि आपको बता दें कि इससे पहले रवीना टंडन के साथ में अक्षय कुमार का नाम जोड़ा गया था। लेकिन जब अक्षय, शिल्पा को डेट कर रहे थे तो बाद में एक्ट्रेस ने उन पर प्यार में धोखा देने की भी आरोप लगा दिए थे।
अक्षय ने दिया शिल्पा को धोखा
कुछ खबरों की मानें तो आपको बता दें कि जब अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी 1994 में आई फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' की शूटिंग कर रहे थे तो उस दौरान वह एक दूसरे के काफी ज्यादा नजदीक आ गए थे। शिल्पा शेट्टी भी अक्षय कुमार में पूरी तरीके से दीवानी हो चुकी थी। लेकिन बाद में जब शिल्पा शेट्टी को इस बात की खबर हुई कि अक्षय उन्हें धोखे में रखकर ट्विंकल खन्ना को डेट करने लगे हैं, तो उन्हें गहरा सदमा लगा। ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की बढ़ती नजदीकियों की वजह से शिल्पा शेट्टी ने उनसे ब्रेकअप कर लिया था।
अक्षरा के धोखे से पूरी तरह टूट चुकी थी शिल्पा शेट्टी
अक्षय कुमार के साथ रिलेशनशिप खत्म होने के बाद में साल 2000 में शिल्पा शेट्टी ने एक इंटरव्यू के दौरान इस पर चर्चा करते हुए काफी कुछ बताया। एक्ट्रेस ने बताया कि वह अच्छे से काफी प्यार करती थी। लेकिन जब उन्हें इस बारे में पता चला कि अक्षय उन्हें धोखा दे रहे हैं तो वह पूरी तरीके से टूट गई थी। उनके साथ रिलेशनशिप में रहते हुए भी वह ट्विंकल खन्ना को डेट करने लगे थे और वह इस बात से काफी हैरान थी।
एक्ट्रेस ने अक्षय को बताया भरोसा ना करने लायक
शिल्पा शेट्टी ने इंटरव्यू के दौरान आगे यह भी बताया कि "यह मेरे लिए काफी बुरा समय था और मेरा भरोसा भी पूरी तरीके से टूट चुका था। अक्षय भरोसे के लायक नहीं रहे। लेकिन समय के साथ में इससे उबर गई और अब मैं बहुत खुश हूं। पेशेवर तौर पर सब कुछ सही चल रहा है। मेरे जीवन में काफी उतार-चढ़ाव आए। लेकिन इसके बावजूद भी मैंने खुद को संभाला और आगे बढ़ी।"
दोनों शादीशुदा जिंदगी में है अब खुश
शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि दोनों ही शादीशुदा जीवन में काफी खुश है। अक्षय कुमार ने साल 2001 में ट्विंकल खन्ना के साथ में शादी रचा ली और अब उनके दो बच्चे भी हैं। लेकिन अगर हम शिल्पा शेट्टी की बात करें तो उन्होंने साल 2009 में राज कुंद्रा के साथ में शादी रचाई और अब वह एक बच्ची और एक 8 साल के बेटे की मां भी बन चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications