..................... Shikhar Dhawan says biwi ka fon aaya tha ro rahi thi maafi mang rahi thi Shikhar Dhawan latest video viral on social media - Hindi Filmibeat

आज बीवी का फोन आया.. रो रही थी माफी मांग रही थी, शिखर धवन ने शेयर किया ऐसा वीडियो मचा बवाल

Shikhar Dhawan

Shikhar Dhawan Video: भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार बल्लेबाज शिखर धवन पिछले दिनों अपनी पर्सनल लाइफ, बीवी से झगड़े, बेटे की कस्टडी और तलाक जैसे निजी मामलों को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। अब एक बार फिर से शिखर धवन का एक नया वीडियो सामने आया है जो कि काफी आग की तरह वायरल हो रहा है। शिखर धवन इस लेटेस्ट वीडियो बीवी के रवैये के बारे में बात करते दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि तलाक के दर्द से उबर रहे शिखर धवन के इस पूरे वीडियो को ध्यान से देखने और सुनने के बाद अंत में एक मजेदार ट्विस्ट है जिससे कोई भी अपने हंसी पर काबू नहीं कर पा रहा है। क्रिकेटर के इस वीडियो तमाम फैंस और दूसरे क्रिकेटर्स लाइक कर रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि धवन और मुखर्जी के तलाक को मंजूरी देते हुए कोर्ट ने माना है कि उनकी पत्नी ने 'मानसिक क्रूरता' की है। वे वाइफ से अलग रह रहे हैं। इस बीच गब्बर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे बीवी की बात करते नजर आ रहे हैं।

धवन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसके बैकग्राउंड में एक डायलॉग है- "आज बीवी का फोन आया, रो रही थी, माफी मांग रही थी। कहती मुझे माफ कर दो बाबू, तुम जैसे कहोगे, वैसा करूंगी, जैसे रखोगे- वैसी रहूंगी। बस तुम घर आ जाओ। उसकी बातें सुनकर मेरा भी मन भर आया। मतलब, पता नहीं किसकी बीवी थी, लेकिन बहुत अच्छी थी। भगवान ऐसी बीवी सबको दे।"

धवन का ये मजेदार वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि इसमें वे एक मंझे हुए एक्टर की तरह नजर आ रहे हैं। वीरेंद्र सहवाग समेत करीब एक लाख लोगों ने घंटे भर में इस वीडियो को लाइक किया है। पंजाब किंग्स के खिलाड़ी हरप्रीत बराड़ ने इस पर कमेंट किया है। उन्होंने हंसने वाली इमोजी शेयर कर 'पाजी' लिखा।

शिखर ने इससे पहले अपने बेटे जोरावर से वीडियो कॉल पर हुई बातचीत का फोटो शेयर किया था। उन्होंने इस पर गुलजार की शायरी लगाई थी। जिसमें लिखा था- अजीब सी बेताबी है तेरे बिन...बता दें कि धवन अपने बेटे को काफी मिस कर रहे हैं। कोर्ट ने फिलहाल उन्हें बेट की कस्टडी नहीं दी है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया और भारत में वक्त बिताने की मंजूरी दी हुई है।

Read more about: shikhar dhawan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X